21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / शाहरुख खान-करण जोहर को बिग बॉस में हिस्सा लेने का ऑफर? शो के एक्स-टैलेंट मैनेजर आनंद चव्हाण का दावा

शाहरुख खान-करण जोहर को बिग बॉस में हिस्सा लेने का ऑफर? शो के एक्स-टैलेंट मैनेजर आनंद चव्हाण का दावा

Bigg Boss Revelations: आनंद चव्हाण ने बताया कि मेकर्स ने शुरुआत में 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के लिए शाहरुख खान और करण जौहर समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारों से कॉन्टैक्ट किया था।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 21 Nov 2026, 1:31 PM IST

Shah Rukh Khan and Karan Johar Bigg Boss

शाहरुख खान और करण जौहर को बिग बॉस में शामिल करना चाहते थे मेकर्स। (फोटो सोर्स: @iamsrk and @karanjohar/instagram)

Bigg Boss Revelations: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर आने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस' का अभी 20वां सीजन चल रहा है, जिसके कंटेस्टेंट का खेल और मस्ती-मजाक, लड़ाई झगड़ा सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट और टैलेंट मैनेजर आनंद चव्हाण ने हाल ही में इसके बारे में कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। सिद्धार्थ कन्नन के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू में, चव्हाण ने शो के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे टीम का पूरा फोकस कंटेस्टेंट्स खोजने पर था और उनके पास कंटेस्टेंट्स की संभावित 'विशलिस्ट' तैयार थी। बता दें कि इस लिस्ट में बॉलीवुड के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल थे, जैसे शाहरुख खान और करण जौहर।

सीजन 1 के लिए ए-लिस्टर्स को अप्रोच किया गया था, होस्ट तय नहीं हुआ था

बिग बॉस के पहले सीजन के लिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से संपर्क करने के बारे में बात करते हुए आनंद चव्हाण ने कहा, "बिग बॉस के पहले सीजन के लिए, हमने शाहरुख खान और करण जौहर समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारों से कंटेस्टेंट के तौर पर जुड़ने की पेशकश की थी। उस समय तक हम होस्ट चुनने के चरण तक भी नहीं पहुंचे थे, क्योंकि शो के फॉर्मेट में तब होस्ट का कोई प्रावधान ही नहीं था। हमारा पूरा ध्यान कंटेस्टेंट्स पर था, और जाहिर है कि हमारी विशलिस्ट में सबसे बड़े एक्टर्स के नाम शामिल थे। ऐसा सोचने में कुछ भी गलत नहीं है। जब हमने इन एक्टर्स से संपर्क किया, तब हमें एहसास हुआ कि हर एक के साथ हमारा अनुभव अलग-अलग होगा। हालांकि, देरी की वजह से शो की तय लॉन्च डेट पर कोई असर नहीं पड़ा। शो अपनी योजना के अनुसार ही लॉन्च हुआ। ऐसा बिल्कुल नहीं था कि सेलेब्रिटीज के राजी न होने की वजह से शो में देरी हुई हो।"

बिग बॉस का पहला सीजन कब टेलीकास्ट हुआ था?

बता दें कि शो का पहला सीजन 2006 में शुरू हुआ था, जिसे अरशद वारसी ने होस्ट किया था। उस सीजन में रवि किशन, राखी सावंत, कश्मीरा शाह, अमित साध, राहुल रॉय और रूपाली गांगुली जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल थे। पहले सीजन के विनर आशिकी फेम राहुल रॉय बने थे।

वीकली पेमेंट स्ट्रक्चर से बढ़ाया जाता था कॉम्पिटिशन का जज्बा

आनंद चव्हाण ने 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट्स के पेमेंट स्ट्रक्चर के बारे में बात करते हुए समझाया कि मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को एकमुश्त रकम देने के बजाय, उन्हें हफ्ते के हिसाब से पेमेंट भुगतान करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, "शुरुआत में, हमारे पेमेंट स्ट्रक्चर के पीछे का मकसद कंटेस्टेंट्स के बीच प्रतियोगिता की भावना को बढ़ावा देना था। जब आपको इंसेंटिव मिलने लगती है, तो यह आपको जीतने के लिए मोटिवेट करती है। इसी वजह से हमने 'प्रति सप्ताह' पेमेंट स्ट्रक्चर बनाया। आप घर के अंदर कितने हफ्ते रहते हैं, इसी आधार पर तय होता है कि आपको कितने पैसे मिलेंगे।"

शो के मेकर्स यह तय नहीं कर सकते कि कौन घर में रहेगा और कौन जाएगा - आनंद चव्हाण

इस दावे पर कि प्रतियोगियों को घर के अंदर कम से कम कुछ हफ्ते रहने की गारंटी दी जाती है, आनंद ने कहा कि इविक्शन की प्रक्रिया पूरी तरह से प्रतियोगियों पर निर्भर करती है, जो एक-दूसरे को नॉमिनेट करते हैं। शो के मेकर्स यह तय नहीं कर सकते कि कौन घर में रहेगा और कौन जाएगा। उन्होंने साफ किया कि प्रतियोगियों के लिए घर में रहने की कोई न्यूनतम गारंटी नहीं होती।

बिग बॉस 20 में चल रहा है जीत के लिए घमासान

उनकी ये बातें 'बिग बॉस 20' के मौजूदा सीजन के बीच आई हैं, जिसमें लगातार बदलते गठबंधन, तीखी बहसें और नॉमिनेशन को लेकर घमासान देखने को मिल रहा है। हाल के एपिसोड्स में स्काउट और यंग के बीच तनाव बढ़ा है, जबकि माही विज, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, लवप्रीत और अन्य घरवालों के बीच हुई झड़पों ने घर का माहौल काफी तनावपूर्ण बना दिया है। हाल ही के 'वीकेंड का वार' एपिसोड्स में सलमान खान ने प्रतियोगियों के बर्ताव को लेकर उनसे कड़े सवाल भी पूछे। शो के होस्ट सलमान खान ने 2010 में 'बिग बॉस' के चौथे सीजन से इसे होस्ट करना शुरू किया था।