21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / ‘हनुमान अंश’ की चर्चा के बीच एक और पौराणिक फिल्म का ऐलान, ‘हनुमान 2’ में वैष्णव तेज की एंट्री, पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

‘हनुमान अंश’ की चर्चा के बीच एक और पौराणिक फिल्म का ऐलान, ‘हनुमान 2’ में वैष्णव तेज की एंट्री, पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

Panja Vaisshnav Tej Hanuman 2: 'हनु-मान' के निर्माता के. निरंजन रेड्डी ने 'हनुमान 2: द राइज ऑफ वानराज' का ऐलान किया है। वी. आनंद के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में पंजा वैष्णव तेज लीड रोल में होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 21 Nov 2026, 12:55 PM IST

Hanuman 2 The Rise of Vanaraj

तेजा सज्जा नहीं, अब ये एक्टर संभालेगा 'हनुमान 2' की कमान (सोर्स: x-@imarjunn___/IMDb)

Hanuman 2 Announcement Poster: ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु-मान' बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी 'प्राइमशो एंटरटेनमेंट' ने अपनी अगली बड़ी पौराणिक और फैंटेसी फिल्म 'हनुमान 2: द राइज ऑफ वानराज' की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस नए प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका तेजा सज्जा के बजाय अभिनेता पंजा वैष्णव तेज निभाएंगे, जबकि फिल्म का लेखन और निर्देशन वी. आनंद कर रहे हैं। ये घोषणा ऐसे समय में आई है, जब मूल फिल्म के निर्माता के. निरंजन रेड्डी और निर्देशक प्रशांत वर्मा के बीच विवाद की खबरें सुर्खियों में हैं।

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के विवाद के बीच दो अलग-अलग प्रोजेक्ट्स

बता दें, तेजा सज्जा अभिनीत ब्लॉकबस्टर 'हनु-मान' को के. निरंजन रेड्डी ने प्रोड्यूस किया था और प्रशांत वर्मा ने डायरेक्ट किया था। हालांकि, दोनों के बीच चल रहे विवाद के बीच प्रशांत वर्मा ने 'मैथरी मूवी मेकर्स' के साथ मिलकर 'जय हनुमान' पर काम शुरू किया है, जिसमें ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दूसरी ओर, अब मूल फिल्म के निर्माता निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी ने अपनी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए 'हनुमान 2: द राइज ऑफ वानराज' की कमान वी. आनंद और पंजा वैष्णव तेज को सौंपी है।

पोस्टर में दिखी भव्य और रहस्यमयी संसार की झलक

फिल्म की घोषणा के साथ एक नया पोस्टर भी जारी किया गया है, जो एक बड़े फैंटेसी एडवेंचर की ओर इशारा करता है। पोस्टर में बादलों के बीच से ऊपर उठता हुआ एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जो शक्तिशाली और दिव्य ऊर्जा से घिरा हुआ है।

मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि जो सफर एक सपने से शुरू हुआ था, वो अब एक बड़े विजन के साथ आगे बढ़ रहा है और वे 'हनु-मैन' की विरासत को आगे ले जाने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। निर्माताओं ने पंजा वैष्णव तेज और निर्देशक वी. आनंद के साथ इस नए अध्याय की शुरुआत को लेकर उत्साह जताया है।

पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

निर्माता के. निरंजन रेड्डी के अनुसार , 'हनु-मान' की सफलता के बाद वे अपनी संस्कृति और कल्पना से जुड़ी फैंटेसी की एक और अद्भुत दुनिया को बड़े सिनेमैटिक कैनवस पर लाना चाहते थे। 'हनुमान 2: द राइज ऑफ वानराज' उसी सोच का हिस्सा है। ये फिल्म पैन-इंडिया स्तर पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ समेत कुल पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी।