पहले दिन पठान ने 57 करोड़ से ग्रैंड ओपनिंग की। जो अबतक बॉलीवुड की कोई फिल्म नहीं कर सकी है। पठान ने उसी दिन साबित कर दिया था कि वह लंबी रेस का घोड़ा है। आलम ये है कि अब फिल्म ने आमिर खान की 3 इडियट्स (202.95 करोड़), सलमान खान की एक था टाइगर (189.55 करोड़) और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी (196 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। 26 जनवरी को पठान ने 70.5 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और वह महज 39.25 करोड़ का कलेक्शन कर पाई। लेकिन चौथे दिन शनिवार को पठान ने फिर दहाड़ लगाई। भारत में 'पठान' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शनिवार को 55 करोड़ बताया गया, जिसके चलते 'पठान' का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 417 करोड़ हो गया है.