26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / ’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

Devendra Fadnavis And Bhumi Pednekar 26/11 Tribute: 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने गेटवे ऑफ इंडिया पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों और पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 26 Nov 2026, 5:06 PM IST

Bhumi Pednekar 26/11 tribute Gateway of India

26/11 श्रद्धांजलि सभा से सामने आईं तस्वीरें (सोर्स: instagram-bhumisatishpednekkar)

18th Anniversary of 26/11 Mumbai Attacks: 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों की 18वीं बरसी पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने शहर की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों और निर्दोष पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें, उन्होंने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर 'महाराष्ट्र पुलिस बॉयज संगठन' के जरिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया, जहां उनके साथ महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

पहलगाम हमले के पीड़ितों को भी किया गया याद

गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में 26/11 के बहादुरों के साथ-साथ पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले आम नागरिकों को भी याद कर नमन किया गया। भूमि ने इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वो शहीदों और पीड़ितों को पुष्प अर्पित करती नजर आ रही हैं।

'26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा'

तस्वीरों के साथ भूमि पेडनेकर ने एक भावुक नोट भी शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि सुबह सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर उन बहादुरों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने मुंबई की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। साथ ही उन्होंने उस दिन जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों और उन परिवारों व पीड़ितों को भी याद किया, जो आज भी उस त्रासदी के जख्मों के साथ जी रहे हैं। मुंबई पुलिस, सुरक्षा बलों और सबसे पहले मौके पर पहुंचने वाले बचाव कर्मियों (फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स) को नमन करते हुए भूमि ने कहा कि उनकी बहादुरी और साहस को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा और 26/11 हमेशा यादों में दर्ज रहेगा।

सामाजिक मुद्दों और विविध किरदारों से बनाई पहचान

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर ने साल 2015 में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'दम लगा के हईशा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'शुभ मंगल सावधान', 'बाला', 'सांड की आंख' और 'बधाई दो' जैसी सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई। हाल के सालों में भूमि 'भीड़' (2023), 'अफवाह' (2023), 'भक्षक' (2024) और 'मेरे हसबैंड की बीवी' (2025) जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। इसके अलावा वह सीरीज 'द रॉयल्स' (2025) और 2026 की सीरीज 'दलदल' में भी लीड रोल निभा चुकी हैं।