scriptप्रियंका ने कहा रात को क्या करती हूं, सुबह कुछ याद नहीं रहता | Priyanka Chopra said I don't remember what I do in night | Patrika News
बॉलीवुड

प्रियंका ने कहा रात को क्या करती हूं, सुबह कुछ याद नहीं रहता

फिल्म बाजीराव मस्तानी में काशीबाई का किरदार निभाने वाली प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वो रात में क्या करती हैं उन्हें कुछ याद नहीं रहता है

Priyanka Chopra tops list of Sexiest Asian Women a

Priyanka Chopra tops list of Sexiest Asian Women again, watch photos

मुंबई। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बाजीराव मस्तानी में काशीबाई का किरदार निभाने वाली प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके इस किरदार को इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। 

एक प्रस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका से बाजीराव मस्तानी में सेकंड लीड करने को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देखिए, मुझे विश्वास था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा चलेगी। फिल्म हिट होगी। लेकिन यह नहीं सोचा था कि काशीबाई के किरदार को इतना प्यार मिलेगा और लोग उसे इतना पसंद करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि यह टाइटल से पता चल जाता है कि ये बाजीराव मस्तानी की ही फिल्म है और मुझे ये पता है। फिल्म सबके अच्छा करने से चलती है। अगर कोई पार्ट वीक रह जाए, तो मामला बिगड़ जाता है। अगर सिर्फ मेरा किरदार अच्छा है। मैंने अच्छा काम किया है, पर फिल्म नहीं चले तो क्या फायदा। हालांकि मुझे इस बात की खुशी है कि लोगों ने मेरे किरदार को पसंद किया।

प्रियंका ने बताया कि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने रणवीर और दीपिका से पहले उन्हें फाइनल किया था। ये किरदार बहुत अलग है। बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी इतनी खूबसूरत है कि किसी ने सोचा ही नहीं कि काशीबाई का क्या हुआ। वो क्या सोचती थी। काशीबाई की सोच को लोगों के सामने संजय सर ने काफी खूबसूरती से बयां किया है।

कॉन्फ्रेंस में प्रियंका से जब न्यू ईयर से जुड़े सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि न्यू ईयर तो याद ही नहीं रहता। न्यू ईयर की अगली सुबह यह कभी याद ही नहीं रहता कि हमने किया क्या है पिछली रात को। इसलिए न्यू ईयर की कोई यादें ही नहीं हैं मेरी। हां क्रिसमस की ढेरों यादें हैं, क्योंकि मैं एक दिन पहले ईश्वर से प्रार्थना करती थी कि मेरी कोई शरारतें सांता क्लॉज को पता ना चलें। इसके अलावा इस दिन मुझे गिफ्ट का भी इंतजार रहता है।

Home / Entertainment / Bollywood / प्रियंका ने कहा रात को क्या करती हूं, सुबह कुछ याद नहीं रहता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो