scriptमाधुरी दीक्षित के साथ ‘पिंगा’ गाने को रीक्रिएट करेंगी प्रियंका चोपड़ा | Priyanka Chopra to Revisit 'Pinga' Song with Madhuri Dixit | Patrika News
बॉलीवुड

माधुरी दीक्षित के साथ ‘पिंगा’ गाने को रीक्रिएट करेंगी प्रियंका चोपड़ा

माधुरी के को-जज और डायरेक्टर शशांक खेतान फरहान अख्तर की मिमिकरी करते नजर आएंगे।

मुंबईSep 23, 2019 / 01:48 pm

Shaitan Prajapat

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

एक्ट्रेस Priyanka Chopra इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘The Sky Is Pink’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। प्रियंका अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका मशहूर डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में अपनी मूवी को प्रमोट करने पहुंचेंगी।
Priyanka Chopra
इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके को—स्टार फरहान अख्तर भी शो में शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि डांस दीवाने के मंच पर प्रियंका फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘पिंगा’ पर रीक्रिएट करेंगी।
Priyanka Chopra
पिंगा गाने पर प्रियंका के साथ शो की जज माधुरी दीक्षित भी थिरकेंगी। माधुरी के को-जज और डायरेक्टर शशांक खेतान फरहान अख्तर की मिमिकरी करते नजर आएंगे। बता दे कि निक जोनस संग शादी के बाद प्रियंका की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। पिछले दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। फिल्म ‘द स्काई इसज पिंक’ इसी साल अक्टूबर में रिलीज होने जा रही है।

Home / Entertainment / Bollywood / माधुरी दीक्षित के साथ ‘पिंगा’ गाने को रीक्रिएट करेंगी प्रियंका चोपड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो