बॉलीवुड

गर्लफ्रेंड को बिकिनी में देख ऐसा था एक्टर का रिएक्शन, फोटो हुई वायरल

पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर खुद की फोटो साझा की है। इसमें वह समुद्र में इंज्वॉय करती नजर आ रही है। उनकी फोटो पर राजकुमार राव सहित कई सितारों ने रिएक्शन दिया हैं।

Apr 17, 2020 / 04:23 pm

Shaitan Prajapat

patralekha

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने अपने घरों में कैद है। सभी स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अपनी दिनचर्या अपने फैंस के लिए शेयर कर रहे है और अपने घरों में रहने की अपील कर रहे है। इस कड़ी में अभिनेत्री पत्रलेखा ने हाल ही में अपनी एक फोटो शेयर की है। फोटो पर उनके कथित बॉयफ्रेंड अभिनेता राजकुमार राव ने कमेंट किया है।
पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की फोटो साझा की है। इसमें वह समुद्र में इंज्वॉय करती नजर आ रही है। उनकी फोटो पर राजकुमार राव सहित कई सितारों ने रिएक्शन दिया हैं। उन्होंने फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, थ्रोबैक थर्सडे। समुद्र को मिस कर रही हूं। हमेशा एक वाटर बेबी रही, एक पाइसीयन गर्ल।’ वायरल हो रही इस फोटो में पत्रलेखा व्हाइट कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। उनकी फोटो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
पत्रलेखा की फोटो पर राजकुमार राव ने लिखा, और मैं सोच रहा था, आज इतनी गर्मी कैसे लग रही है, अब मुझे पता है।’ राजकुमार राव के अलावा अदिति राव हैदरी, किम शर्मा और रसिका दुग्गल ने भी इस पर रिएक्शन दिया। पत्रलेखा और राजकुमार राव ने पहली बार साथ में हंसल मेहता की ‘सिटी लाइट’ में काम किया। इसके अलावा एक्ट्रेस लव गेम्स और नानू की जानू में भी नजर आ चुकी हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / गर्लफ्रेंड को बिकिनी में देख ऐसा था एक्टर का रिएक्शन, फोटो हुई वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.