बॉलीवुड

अपने ‘दोस्‍त की बीवी’ के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं रणबीर कपूर!

आलिया से पहले रणबीर कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को डेट कर चुके हैं। दोनों ही रणबीर से बेहद प्यार करती थीं लेकिन बात नहीं बनी। हालांकि, कम ही लोग जानते होंगे कि इन सबसे पहले रणबीर अपने दोस्त की बीवी को भी डेट कर चुके हैं।

Jul 28, 2021 / 07:48 pm

Sunita Adhikari

ranbir kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को चॉकलेटी बॉय कहा जाता है। वह कई हीरोइनों को डेट कर चुके हैं। हालांकि, काफी वक्त से उनका नाम आलिया भट्ट के साथ जुड़ रहा है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। पहले तो दोनों मीडिया के सामने आने से बचते थे लेकिन अब हाथों में हाथ डाले नजर आते हैं। आलिया भी सोशल मीडिया पर रणबीर के लिए अपने प्यार का इजहार करती रहती हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। रणबीर कपूर की फैमिली को आलिया बेहद पसंद हैं।
ये भी पढ़ें: पति अभिषेक बच्चन से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, मुंबई से लेकर दुबई में है करोड़ों की प्रोपर्टी

आलिया से पहले रणबीर कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को डेट कर चुके हैं। दोनों ही रणबीर से बेहद प्यार करती थीं लेकिन बात नहीं बनी। हालांकि, कम ही लोग जानते होंगे कि इन सबसे पहले रणबीर अपने दोस्त की बीवी को भी डेट कर चुके हैं। दरअसल, रणबीर एक वक्त पर अवंतिका मलिका के साथ रिलेशनशिप में थे। अवंतिका बाद में आमिर खान के भांजे व एक्टर इमरान खान की पत्नी बनीं। हालांकि, अब दोनों के अलग होने की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि दोनों 2019 से ही अलग रह रहे हैं।
रणबीर और इमरान के बीच भी अच्छी दोस्ती है। खबरों के मुताबिक, रणबीर कपूर और अवंतिका मलिक 5 साल तक रिलेशन में थे। ये उन दिनों की बात है जब रणबीर ने फिल्मों में एंट्री नहीं की थी। उन्हें अवंतिका पर बहुत बड़ा क्रश था। वह उनके इस कदर दीवाने थे कि वो उनसे मिलने उनके शो ‘जस्ट मोहब्बत’ के सेट पर अक्सर पहुंच जाया करते थे। जिसके बाद दोनों ने पांच साल तक डेट किया। लेकिन फिर किसी कारण ब्रेकअप हो गया। हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती बरकरार रही।
ये भी पढ़ें: सनी देओल ने जिंदगी में एक ही बार पी शराब, ऐसा हो गया था हाल

रणबीर से ब्रेकअप के बाद अवंतिका की मुलाकात इमरान खान से हुई। दोनों ने एक-दूसरे को आठ साल तक डेट किया और फिर साल 2011 में शादी कर ली। दोनों की एक बेटी है। हालांकि, दोनों अब अलग रह रहे हैं। वहीं, अवंतिका के बाद रणबीर ने दीपिका पादुकोण को डेट किया। दीपिका ने अपनी गर्दन पर आरके के नाम का टैटू भी बनवा लिया था। लेकिन कुछ ही वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद रणबीर का कटरीना कैफ के साथ अफेयर चला। दोनों ने छह साल तक डेट किया लेकिन फिर अलग हो गए।

Home / Entertainment / Bollywood / अपने ‘दोस्‍त की बीवी’ के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं रणबीर कपूर!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.