ऐश्वर्या के पास है लग्जरी कारों का कलेक्शन
ऐश्वर्या के पास कई लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है। लेकिन कहा जाता है कि उनकी फेवरिट कार 'Bentley CGT' है,जो दुनिया की शानदार कारों में शामिल है। इस कार की कीमत 3.65 करोड़ रुपये है। साथ ही, उनके पास Mercedes Benz S500 है। इस कार की कीमत लगभग 2.35 करोड़ रुपए है। इसके अलावा, ऐश्वर्या राय अपनी शादी को लेकर काफी दिनों तक चर्चा में रही थीं। क्योंकि ऐश्वर्या को उनके पति अभिषेक बच्चन से एक रिंग गिफ्ट में मिली थी। उनकी 53 कैरट सॉलिटेयर डायमंड रिंग की कीमत 50 लाख रुपए बताई जाती है। वहीं, उनकी शादी की साड़ी को लेकर कहा जाता है कि वह सोना जड़ित साड़ी थी। जिसकी कीमत 75 लाख तक बताई जाती है।