27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / जब सलमान खान के घर में घुस आया था चोर, देखने लगा फिल्म

जब सलमान खान के घर में घुस आया था चोर, देखने लगा फिल्म

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार उनके घर में चोर घुस गया था। इतना ही नहीं, वो चोर उनके घर में फिल्म देखने लगा। सभी को लगा कि वो मेहमान है। बाद में जब घरवालों को शक हुआ तब उससे पूछताछ की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 28 Jul 2021, 5:02 PM IST

salman_khan.jpg

Salman Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की लोग काफी इज्जत करते हैं। सलीम खान के बेटे होने के साथ-साथ उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज उनकी हर फिल्म 100 करोड़ के पार बिजनेस करती है। उनके फैंस उनपर जान तक छिड़कने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं, उनकी इंडस्ट्री में एक अलग ही धाक है। कई लोग उनसे डरते भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार उनके घर में चोर घुस गया था। इतना ही नहीं, वो चोर उनके घर में फिल्म देखने लगा।

ये भी पढ़ें: सलमान खान के भाई होने के क्या नुकसान हैं? अरबाज खान ने दिया मजेदार जवाब

सलमान खान के घर में घुसा चोर
दरअसल, सलमान खान के घर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उनका परिवार काफी बढ़ा है। सलमान, अरबाज और सोहेल खान के दोस्त भी घर आते रहते हैं। लेकिन एक बार एक चोर मौका मिलते ही उनके घर में घुस गया। सभी को लगा कि वो मेहमान है। बाद में जब घरवालों को शक हुआ तब उससे पूछताछ की गई।

चोर देखने लगा फिल्म
इस किस्से के बारे में सलमान खान और सलीम खान ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में बताया था। उस वक्त सलमान काफी यंग थे। सलीम खान ने बताया कि सुबह-सुबह उनके घर में चोर घुस आया था। उसने कुछ सामान और पैसे चुराए। जब सुबह के वक्त उस कमरे में कोई पहुंचा तो वह बेड के अंदर घुस गया। इसके बाद सलीम खान ने बताया कि उस कमरे में टीवी चल रहा था और उस पर कोई मजेदार फिल्म चल रही थी। वो फिल्म देखने लगा। काफी देर तक वह रहा। जब सलमान खान ने उसे देखा तो उसने सोचा कि ये सोहेल का दोस्त होगा और जब सोहेल आया तो उसने सोचा कि अरबाज का दोस्त होगा। किसी ने उससे कुछ पूछा ही नहीं। सबको लगा कि वो मेहमान है।

ये भी पढ़ें: सनी देओल ने जिंदगी में एक ही बार पी शराब, ऐसा हो गया था हाल

चोर को खिलाया खाना
सलीम खान ने आगे बताया, 'फिर किसी के दिमाग में आया कि उससे पूछ लिया जाए कि वह आखिर है कौन। ये पूछने पर वो घबरा गया। हमने उसे पकड़ लिया। मैंने कहा कि देखो इसने क्या-क्या लिया है। चोर हिसाब करने लगा। वो गिनने लगा कि ये आपके घर का है। ये आपके घर का नहीं है। ये मैंने किसी और के घर से चुराया है। इस हिसाब में उसने 15 मिनट लगा दिए। इसके बाद फैसला लिया गया कि उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाए। लेकिन कोई पुलिस के पास जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। फिर उसे मीटर रूम में बांध दिया गया। जिसके बाद चोर ने बताया था कि वह पहली बार चोर कर रहा था।' इसके बाद खान परिवार ने उसे खाना भी खिलाया।