अपनी लड़ाई खुद लड़ता हूं
अरबाज खान आगे कहते हैं, 'लोग मेरी तुलना किससे करते हैं मुझे इस बात की बिल्कुल भी चिंता नहीं होती है। मैं अपनी लड़ाई खुद लड़ता हूं, मेरी खुद की एक जर्नी है। मैं भले ही सलमान की तरह एक बड़ा पॉपुलर स्टार नहीं हो सका, लेकिन आज मैं जो हूं उससे खुश हूं और उसका आनंद ले रहा हूं।' वो ये भी कहते हैं, ‘ना मेरे ऊपर कोई प्रेशर है और ना ही मैं इसे इस तरह से देखता हूं, इसलिए मुझे इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।’