27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी ने अपनी 6 साल की शादी को खत्म करने का फैसला किया है। इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें वह अपने हाथ से पति के नाम का टैटू हटवाती नजर आ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 27 Nov 2026, 4:48 PM IST

Sapna Choudhary Remove Tattoo after Divorce Confirm

Sapna Choudhary Remove Tattoo after Divorce Confirm: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक बड़ी अनाउंसमेंट करते हुए बताया था कि उन्होंने अपना तलाक फाइल कर दिया है और वह अपनी 6 साल की शादी खत्म कर रही है। इस खबर ने लाखों फैंस को हैरान कर दिया था। इसके तुरंत बाद सपना चौधरी का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब हो गया, जिसे लोग उनके तलाक से जोड़कर देखने लगे। इसी बीच सपना चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने हाथ पर बना पति वीर साहू के नाम का टैटू हटवा दिया है। लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, केवल वीडियो वायरल हो रहे हैं इसे भी लोग तलाक से जोड़कर देख रहे हैं।

लेजर ट्रीटमेंट से टैटू हटवाते दिखीं सपना चौधरी

सपना चौधरी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह अपने हाथ पर बने पति के नाम के टैटू को हटवाती दिख रही हैं। यह क्लिप ऐसे समय में सामने आई है जब सपना ने खुद बताया है कि वह तलाक फाइल कर चुकी हैं। वहीं, इससे पहले एक इंटरव्यू में सपना ने अपने टैटू को लेकर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि किसी भी शूटिंग से पहले टैटू छिपाना काफी समय लेने वाला काम हो जाता है, और अगर वह आगे और फिल्मों व म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम करना चाहती हैं, तो इसे हटवाना उनके लिए ज्यादा व्यावहारिक और आसान विकल्प है।

सपना चौधरी ने तलाक का कारण और अपने करियर पर दिया था बयान

सपना चौधरी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने तलाक का कारण बताते हुए कहा कि जब सब अच्छा था तो वह साथ थे, और अब हालात अच्छे नहीं हैं तो साथ नहीं हैं। वहीं उन्होंने कहा था कि वह किसी की काकी, चाची और भाभी बनकर रह गई थी। उन्होंने अपनी पूरी पहचान खो दी थी। उनके मुताबिक, जो ग्रूमिंग और आत्म-विकास उन्हें 2020 में खुद को लेकर करना चाहिए था, वह उससे भटक गई थीं और रिश्तों में उलझकर रह गई थीं।

सपना ने आगे यह भी कहा कि शायद भगवान ने उनके लिए यह सब प्लान ही नहीं किया था। उन्होंने माना कि वह रिश्ता चलाना उनकी अपनी जिद थी, जबकि असल में वह चलना ही नहीं था और न ही वह पहले से तय था।

बता दें, सपना चौधरी ने साल 2020 में वीर साहू से लव मैरिज की थी। शादी के 6 सालों के बाद सपना चौधरी ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। सपना चौधरी के दो बच्चे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा भी रह चुकी हैं। उन्होंने 'द 50' शो भी किया था। वहीं दूसरी ओर फैन्स उनके डांस के दीवाने हैं। सपना को अब तक कई हरियाणा के सुपरहिट गानों में डांस करते हुए देखा गया है।