27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / कश्मीरा शाह ने किया बेटे को लेकर इमोशनल पोस्ट, बोलीं- आंखों में आंसू आ गए, सुनीता आहूजा का रिएक्शन हुआ वायरल

कश्मीरा शाह ने किया बेटे को लेकर इमोशनल पोस्ट, बोलीं- आंखों में आंसू आ गए, सुनीता आहूजा का रिएक्शन हुआ वायरल

Kashmera Shah Post: कश्मीरा शाह ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने बेटे द्वारा दिया गया तोहफा फैंस को दिखाया। इसी पर सुनीता आहूजा ने रिएक्शन दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 27 Nov 2026, 11:58 AM IST

Sunita Ahuja react on Kashmera Shah Emotional Post

कश्मीरा शाह के पोस्ट पर सुनीता आहूजा ने किया कमेंट (Photo Source- Instagram/@kashmera1))

Sunita Ahuja react on Kashmera Shah Emotional Post: अभिनेत्री और 'लाफ्टर शेफ' फेम कश्मीरा शाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अपने बेबाक बयान और अंदाज के लिए भी जानी जाती है। हमेशा उनका रफ एंड टफ रुप ही लोगों को दिखता है, लेकिन इस बार वह काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने अपने 9 साल के बेटे से मिले एक बेहद खास प्री-बर्थडे तोहफे की झलक शेयर की, जिसे लेकर उन्होंने लिखा कि उनकी आंखों में आंसू आ गए। अब उनके इसी पोस्ट पर गोविंद की पत्नी सुनीता आहूजा का कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है।

कश्मीरा शाह ने किया इमोशनल पोस्ट

कश्मीरा शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट फोटो के साथ शेयर किया। उन्होंने इमोशनल होकर लिखा कि साधारण सी चूड़ी कलाई पर पहनते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए। उनके 9 साल के बेटे ने उन्हें प्री-बर्थडे गिफ्ट के तौर पर यह चूड़ी दी, जिसे उन्होंने प्यार की ऐसी निशानी बताया जिसने उनका दिल पिघला दिया।

कश्मीरा ने कहा कि उनके पास मौजूद जितनी भी ज्वेलरी है वह उनके बेटे द्वारा सच्चे प्यार से दिए गए गिफ्ट के आगे कुछ भी नहीं है और वह उसकी मां बनकर खुद को बेहद खुशकिस्मत मानती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह बेटे की दी हुई इस ज्वेलरी को हमेशा अपने दिल के करीब रखेंगी।

सुनीता आहूजा का प्यारा कमेंट और बदलते रिश्ते

कश्मीरा शाह की इस पोस्ट पर सुनीता आहूजा ने प्यार जताते हुए कमेंट किया, "कितना प्यारा है मेरा लाल", साथ ही हाथ उठाने और किस वाले इमोटिकॉन्स भी लगाए। गौरतलब है कि कृष्णा अभिषेक से शादी के बाद कश्मीरा के लिए सुनीता उनकी 'मामी' हैं, और लंबे समय तक दूरियों व अलग रहने के दौर के बाद अब दोनों के बीच एक प्यार भरा और सहज रिश्ता बन गया है। यही वजह है कि लोग बेहद खुश हो रहे हैं और सुनीता आहूजा की तारीफ कर रहे हैं।

सितंबर में भी कश्मीरा सुनीता के समर्थन में खुलकर सामने आई थीं, जब गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड बताई जा रहीं अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार ने सुनीता को 'चालाक औरत' कहा था और गोविंदा-सुनीता के रिश्ते में पहले से दिक्कतों का दावा किया था। तब कश्मीरा ने सवाल उठाया था कि को-स्टार को इतनी निजी बातें कैसे पता चल सकती हैं। उन्होंने अपने 30 साल और 50 फिल्मों के करियर का हवाला देते हुए कहा था कि किसी सह-कलाकार को उनकी निजी जिंदगी या भावनाओं की जानकारी कभी नहीं रही, क्योंकि उन्होंने सब कुछ केवल अपने जीवनसाथी कृष्णा अभिषेक से शेयर किया।

ऐसे में सुनीता आहूजा का कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के लिए प्यार साफ नजर आता है। दोनों परिवारों ने सालों पुरानी बातों को भुलाकर एक दूसरे को अपना लिया है और सारी गिले शिकवे दूर कर लिए हैं।