scriptबॉक्स ऑफिस पर अपने परदादा पृथ्वीराज कपूर से भिड़ेंगे रणबीर  | Ranbir Kapoor will fight against his grandfather on box office | Patrika News
बॉलीवुड

बॉक्स ऑफिस पर अपने परदादा पृथ्वीराज कपूर से भिड़ेंगे रणबीर 

बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और उनके परदादा पृथ्वी राज कपूर की फिल्म एक साथ रिलीज की जा रही है जिससे दोनों की फिल्मों में जंग हो सकती है

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर बॉक्स ऑफिस पर अपने परदादा पृथ्वीराज कपूर से टकराने जा रहे हैं। रणबीर और उनके परदादा पृथ्वी राज कपूर की फिल्म एक ही दिन सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।

रणबीर की फिल्म तमाशा और पृथ्वी राज कपूर की फिल्म नानक नाम जहाज है 27 नवंबर को एक साथ रिलीज होगी। पंजाबी फिल्म नानक नाम जहाज है वर्ष 1959 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले थे। 

पृथ्वी राज कपूर की इस क्लासिक फिल्म को अब एक बार फिर रीस्टोर कर डिजिटाइज किया गया है और 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती के दिन नानक नाम जहाज है रिलीज की जा रही है। पृथ्वी राज कपूर की इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने के लिए इसे डिजिटाइज कर इसके रंगों को बदला या सुधारा गया है और इसके साउंड को भी डिजिटाइज किया गया है। 

Home / Entertainment / Bollywood / बॉक्स ऑफिस पर अपने परदादा पृथ्वीराज कपूर से भिड़ेंगे रणबीर 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो