scriptरानू मंडल बॉलीवुड के इस सुपरस्टार खान के घर लगाती थी झाडू-पोंछा,नाम जान नहीं कर पाएंगे यकीन | Ranu mandal connection with bollywood superstar feroz khan | Patrika News
बॉलीवुड

रानू मंडल बॉलीवुड के इस सुपरस्टार खान के घर लगाती थी झाडू-पोंछा,नाम जान नहीं कर पाएंगे यकीन

पहले वह अपना पेट भरने के लिए रेलवे स्टेशन पर गाया करती थीं लेकिन अब वह बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर बन चुकी हैं।

मुंबईAug 29, 2019 / 07:24 pm

Mahendra Yadav

Ranu mandal

Ranu mandal

रानू मंडल की आवाज जो अब तक सिर्फ रेल्वे स्टेशन पर गूंज रही थी,वह अब बॉलीवुड फिल्मों में सुनाई देगी। सोशल मीडिया ने इस जादुई आवाज को पहचान दिलाई। बता दें कि इन दिनों रानू मंडल सुर्खियों में छाई हैं। पहले वह अपना पेट भरने के लिए रेलवे स्टेशन पर गाया करती थीं लेकिन अब वह बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर बन चुकी हैं। हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी एक फिल्म में गाने का अवसर दिया है। साथ ही चर्चा है कि सुपरस्टार सलमान खान ने रानू को एक फ्लैट दिया है। मीडिया को दिए इंटरव्यू में रानू ने अपने बॉलीवुड कनेक्शन के बारे में बताया।

 

रानू मंडल बॉलीवुड के इस सुपरस्टार खान के घर लगाती थी झाडू-पोंछा,नाम जान नहीं कर पाएंगे यकीन
रानू मंडल ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह एक बॉलीवुड सुपरस्टार के घर काम कर चुकी हैं। वह उनके घर में झाडू—पोछा करती थीं। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि वह दिग्गज अभिनेता फिरोज खान के घर में रहा करती थीं। वो उनके घर पर खाना बनाती थीं, झाडू-पोछा करती थीं। इतना ही नहीं वह फिरोज खान के बेटे फरदीन खान का भी ध्यान रखती थीं। रानू को खुद नहीं पता था कि वह एक दिन इतनी बड़ी स्टार बन जाएंगी।

 

रानू मंडल बॉलीवुड के इस सुपरस्टार खान के घर लगाती थी झाडू-पोंछा,नाम जान नहीं कर पाएंगे यकीन

एक अन्य मीडिया को दिए इंटरव्यू में रानू ने बताया कि वह छह सात-साल की उम्र से ही गाने सुनती आ रही हैं। हालांकि तब वह भीड़ के सामने गाने में घबराती थीं। रानू ने बताया कि उसने गाना टेप-रिकॉर्डर और रेडियो से सीखा है। जब भी वह रेडियो पर कोई गाना सुनती थीं तो उसी में खो जाती थीं।

Home / Entertainment / Bollywood / रानू मंडल बॉलीवुड के इस सुपरस्टार खान के घर लगाती थी झाडू-पोंछा,नाम जान नहीं कर पाएंगे यकीन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो