scriptRanveer Singh Birthday: रणवीर को है मंहगी चीजों का शौक, लाखों की घडियां और करोड़ों की गाड़िया रखते हैं | Ranveer Singh Birthday: know about Ranveer Singh Luxury lifestyle | Patrika News
बॉलीवुड

Ranveer Singh Birthday: रणवीर को है मंहगी चीजों का शौक, लाखों की घडियां और करोड़ों की गाड़िया रखते हैं

रणवीर सिंह उन एक्टर्स में से हैं जिन्हें महंगी गाड़ियों (Ranveer Singh Car Collection) का शौक है। आज उनके जन्मदिन हम आपको बताते हैं मंहगी चीजों के बारे में-

नई दिल्लीJul 06, 2020 / 04:59 pm

Sunita Adhikari

ranveer_singh_lifestyle.jpg

Ranveer Singh lifestyle

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सबसे जोशीले एक्टर कहलाए जाने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh Birthday) का आज जन्मदिन है। एक्टर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले रणवीर सिंह का गिनती इंडस्ट्री के सबसे महंगे कलाकारों में होती है। एक्टर ने अभी तक कुछ ही फिल्मों में काम किया है, लेकिन ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। उनकी एक्टिंग का आज हर कोई कायल है। रणवीर सिंह उन एक्टर्स में से हैं जिन्हें महंगी गाड़ियों (Ranveer Singh Car Collection) का शौक है। आज उनके जन्मदिन हम आपको बताते हैं मंहगी चीजों के बारे में-
ऐसी खबरे हैं कि रणवीर सिंह के पास एक हज़ार से ज़्यादा जूतों (Ranveer Singh Shoes Collection) का कलेक्शन है और उनकी कीमत लाखों में है। रणवीर के जूतों के कलेक्शन की कीमत लगभग 68 लाख रुपए तक है। वहीं एक्टर को महंगी घड़ियों का काफी शौक है और वो 5 लाख के करीब की घड़ी पहनते हैं। इसके अलावा रणवीर को रॉयल गाड़ियों का कलेक्शन पसंद है। उनके पास ब्लैक कलर की Toyota Land Cruiser Prado कार है जिसकी कीमत 93 लाख रूपये है। इसके अलावा उनके गैराज में Aston Martin Rapide, Jaguar जैसी करोड़ों की गाड़ियां लगी रहती हैं।
वहीं, मुबंई (Mumbai) में जिस अपार्टमेंट में रणवीर सिंह रहते हैं उसकी कीमत 10 करोड़ रूपये बताई जाती है। मुंबई में उनके एक से ज़्यादा फ्लैट है और गोवा में भी उनका 9 करोड़ का बंगला है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने यशराज की फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके साथ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) लीड रोल में थीं और उनकी भी यह डेब्यू फिल्म थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। इसके बाद रणवीर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक से बढ़कर एक फिल्मों में उन्होंने काम किया। जिसमें रामलीला, बाजीराव मस्तानी, लुटेरा, पद्मावत और गली बॉय जैसी फिल्में शामिल हैं। रणवीर ने साल 2018 में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण Ranveer Singh ngh Deepika Padukone Marriage) के साथ शादी की थी। दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

Home / Entertainment / Bollywood / Ranveer Singh Birthday: रणवीर को है मंहगी चीजों का शौक, लाखों की घडियां और करोड़ों की गाड़िया रखते हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो