दरअसल खुद पर कमेंट सुनते-सुनते रणवीर सिंह का गुस्सा हेटर्स पर फूट पड़ा है। उन्होंने सभी हेटर्स को लताड़ते हुए लाइव सेशन में कहा है- कैसे कैसे कमेंट आ रहे हैं, ऐ म्यूजिक बंद करो, ऐ तेरे को हिंदी नहीं आता है क्या, ऐ जोकर लग रहा है। रणवीर ने वीडियो में आगे कहा- तुम लोगों को कोई काम धंधा नहीं है क्या, तुम लोग कुछ और जाकर करो, मेरे लाइफ में क्यों आ रहे हो। उनके इस रिप्लाई की फैंस तारीफ कर रहे हैं।
रणवीर का ये लाइव सेशन उनके एक फैन ने पोस्ट करते हुए लिखा- हेटर्स को इग्नोर करो बाबा, अपने लवर्स से थोड़ी बात करलो ना। रणवीर के इस वीडियो को लगातार मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बता दें हाल ही में रणवीर अपने वोग फोटोशूट के लिए भी सुर्खियों में आए थे। हाल ही में रणवीर सिंह फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का क्लाइमैक्स सीन शूट करके हैदराबाद से वापस लौटे हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी बना रहे हैं। सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ नजर आएंगे। वहीं जल्द ही रणवीर कपिल देव पर आधारित फिल्म ’83’ में नजर आएंगे।