4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी के जन्म के समय इस एक्टर को रखना पड़ा था खेत गिरवी, पत्नी और बेटी को डिस्चार्ज करने के नही थे पैसे

बॉलीवुड के सुपरस्टार रवि किशन ने भोजपुरी फिल्मों से लेकर हिंदी सिनेमा में भी एक अलग छाप छोड़ी है आज राजनीति में जुड़कर बनाई एक खास पहचान..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 17 Jul 2021, 1:26 PM IST

Ravi kishan birthday special

Ravi kishan birthday special

नई दिल्ली। बॉलीवुड में आकर एक सफल स्टार बनना हर किसी का सपना होता है। लेकिन इस दौरान हर एक्टर को कई तरह के स्ट्रगल का सामना भी करना पड़ता है। फिर चाहे बात शाहरुख खान की हो या फिर अमिताभ बच्चन की, हर किसी ने इस इंडस्ट्री में खास जगह बनाने के लिए कठोर मेहनत की है। इन्हीं के बीच एक सुपरस्टार ऐसा भी है जिन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए ना जाने कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, हम बात कर रहे हैं आज के सुपरस्टार रवि किशन की। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन पर रवि किशन से जुड़े कुछ अनसुने किस्से...

एक समय था जब हार मान चुके थे रवि किशन

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन किसी पहचान का मोहताज नही है। वे भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ हिंदी सिनेमा के भी जाने-माने कलाकार हैं। इतना ही उन्होंने राजनीति से जुड़कर भी खास पहचान बनाई है। वह बीजेपी से सांसद भी बन चुके हैं। इज्जत और शोहरत के साथ वो एक शान की जिंदगी जीते है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब यह एक्टर पाई-पाई को मोहताज हो गए थे और अपनी जिंदगी से हार चुके थे तब उनके पिता ही उनका सबसे बड़ा सहारा बने थे।

बेटी को घर लाने के लिए खेत रखे थे गिरवी

बताया तो यह तक जाता है कि जब रवि किशन स्ट्रगल कर रहे थे तब उनकी बेटी का जन्म हुआ था उस दौरान उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वे अपनी पत्नी और बेटी को अस्पताल से डिस्चार्ज करा सकें। इसके लिए उन्हें अपना खेत तक गिरवी रख दिया था। तब जाकर बच्ची को उनके हाथ सौंपा गया था।

बचपन में जब बनते थे सीता, तो होती थी खूब पिटाई

रवि किशन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पैसे की आर्थिक तंगी को देख वे रामलीला में सीता तक बन जाते थे।जब घरवालों को यह बात पता चलती थी तो उस दौरान उनकी खूब पिटाई की जाती थी। इसके बाद उन्होंने बचपन में ही घर छोड़ने का फैसला ले लिया था। अभिनय को शौकिन रविकिशन को साल 2003 में पहली भोजपुरी फिल्म मिली। इसी पहली फिल्म ने उन्हें रातों रात एक स्टार बना दिया। इसके बाद से रवि किशन ने कभी पीछे नहीं देखा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन