अमिताभ, आमिर जैसे बड़े-बड़े स्टार्स ने परोसा खाना:
मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में हुई ईशा अंबानी की शादी में आमिर खान, अमिताभ बच्चन से लेकर कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स ने मेहमानों को खाना परोसा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर ये सितारे सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए। हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि आखिर इन सभी सेलेब्स ने क्यों खाना परोसा?
अभिषेक बच्चन ने बताई सच्चाई:
अब अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इसका खुलासा करते हुए खाना परोसने की सही वजह बताई है। दरअसल ट्विटर पर एक फैन ने अभिषेक बच्चन से इस संबंध में सवाल पूछा था। अभिषेक ने इसका जवाब देते हुए बताया, ‘ये गुजराती शादी के रस्मों का ही एक हिस्सा है जिसे ‘सज्जन घोट’ कहा जाता है। इसमें लड़की वाले लड़के वालों को अपने हाथ से खाना परोसते है।’
ईशा को गिफ्ट में दिया करोड़ों का घर:
ईशा अंबानी के सास-ससुर ने उन्हें शादी से पहले ही 452 करोड़ का घर गिफ्ट कर दिया। यह घर वर्ली में समुद्र किनारे है। पांच मंजिला यह घर 50 हजार स्कावयर फीट का है। इस घर को बनाने में 1500 मजदूरों ने रात दिन एक कर दिया था। घर के अंदर सफेद मार्बल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें तीन बेसमेंट हैं भी हैं, जिसमें में दो बेसमेंट में पार्किंग और सर्विस फैसेलिटी रखी गई है।