scriptजब अभिषेक से एक ट्विटर यूजर ने पूछा- क्या अराध्या स्कूल नहीं जाती ?? जवाब सुन रह जाएंगे हैरान… | reply to twitter user asked abhishek bachchan if aradhya go to school | Patrika News
बॉलीवुड

जब अभिषेक से एक ट्विटर यूजर ने पूछा- क्या अराध्या स्कूल नहीं जाती ?? जवाब सुन रह जाएंगे हैरान…

जब अभिषेक से एक ट्विटर यूजर ने पूछा- क्या अराध्या स्कूल नहीं जाती ?? जवाब सुन रह जाएंगे हैरान…

Dec 06, 2017 / 12:15 pm

Riya Jain

abhishek bachchan

abhishek bachchan

हम देखते हैं की बॅालीवुड की मल्लिका ऐश्वर्या राय बच्चन आए दिन इवेंट्स में शरीक होती हैं। और ज्यादातर देखा जाता है की ऐश्वर्या के साथ हमेशा ही उनकी बेटी अराध्या राय बच्चन उनके साथ आती है। ऐसे में लोगों का सोचना है की क्या अराध्या स्कूल नहीं जाती?

 

twitter

जी हां आपको बता दें एक ट्विटर यूज़र ने हाल में अभिषेक बच्चन के ट्विटर अकाउंट पर एक सवाल किया। उन्होंने पूछा की क्या आपकी बेटी स्कूल नहीं जाती? मुझे हैरानी होती है कि ऐसा कौन सा स्कूल है जो बच्चे को जब दिल करे ट्रिप पर जाने की परमिशन दे देता है? या फिर आप अपनी बच्ची को ब्यूटी विदआउट ब्रेन बना रहे हैं ! वह हमेशा अपनी घमंडी मां के साथ हाथ में हाथ डालकर चलती है। उसका बचपन सामान्य बच्चों जैसा नहीं है।

https://twitter.com/juniorbachchan/status/937653533972709376?ref_src=twsrc%5Etfw

इस बात पर अभिषेक ने उन्हें मजेदार जवाब लिख डाला। उन्होंने कहा,- मैम, जहां तक मुझे पता है…ज्यादातर स्कूल वीकेंड पर बंद होते हैं और वह वीक डेज़ पर स्कूल जाती है। आपके ट्वीट में जो शब्दों की गलतियां हैं उसे ध्यान में रखते हुए आपको भी स्कूल जाने का ट्राई करना चाहिए। हालांकि अभिषेक के इस ट्वीट को पॉजिटिव लेते हुए यूज़र को रिप्लाई में धन्यवाद भी कहा।

twitter

इसके बाद उस यूजर ने लिखा की,- अधिकतर लोग यह सोचते हैं लेकिन कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं करते। आपको को कुछ ऐसी तस्वीरें भी पोस्ट करनी चाहिए, जिनमें आपके बच्चे नॉर्मल दिखें, न कि हमेशा मां के हाथों में हाथ डाले नज़र आएं।

इसके अलावा बता दें हाल में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या और मां वृंदा राय को लेकर स्माइल्स ट्रस्ट फाउंडेशन में अपने पिता कृष्णा राय का जन्मदिन मनाने पहुंची थी। लेकिन वहां मीडिया फोटोग्राफर्स के बर्ताव से वो परेशान हो गईं। फोटो लेने की होड़ में फोटोग्राफर्स चीखने चिल्लाने लगे और शोर मचाने लगे जिसे परेशान होकर ऐश्वर्या रों पड़ी। उस वाक्या के बाद से ऐश अपनी बेटी आराध्या बच्चन को लेकर काफी चिंतित हैं।

देखा जाए तो अक्सर स्टार स्टेटस के कारण उन्हें परेशानी भी झेलनी पड़ती है। उनके साथ ही आराध्या को भी कई बार मीडिया फोटोग्राफर्स के कारण तकलीफ सहनी पड़ती है। और आजकल ऐश्वर्या को अराध्या के लिए चिंतित रहती है।


यही कारण है की ऐश्वर्या ने अब अपनी बेटी आराध्या को पब्लिक में मीडिया को हैंडल करने के लिए ट्रेन करना शुरू कर दिया है। वैसे भी अब अराध्या इतनी बड़ी हो चुकी है की वे समझ सके की वो एक स्टार परिवार से हैं और इसलिए मीडिया का उनके आसपास रहना लाजमी है। इसलिए अब मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने किस तरह से चीजों को मैनेज करना चाहिए ये सभी बातें ऐश्वर्या आराध्या को सिखा रही हैं।

इसके अलावा ऐश्वर्या ने ये फैसला भी किया है की अराध्या को अब मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखेंगी। खेर देखा जाए तो ये सही भी है क्योंकि स्टार्डम के आगे अराध्या का बचपन खतम होता दिखाई दे रहा है। ऐसे में ये फैसला लेना लाजमी है। बता दें इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी आने वाली फिल्म फन्ने खान के शूट्स में व्यस्त हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा अनिल कपूर और राजकुमार रॅाव मुख्य किरदार निभाते दिखाई देंगे।

Home / Entertainment / Bollywood / जब अभिषेक से एक ट्विटर यूजर ने पूछा- क्या अराध्या स्कूल नहीं जाती ?? जवाब सुन रह जाएंगे हैरान…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो