Sabarmati Express or Godhra Train: तारीख: 27 फरवरी, साल: 2002, जगह: गुजरात का गोधरा स्टेशन। कहानी शुरू होती है तड़के सुबह से, ट्रेन साबरमती एक्सप्रेस रोज की तरह गोधरा स्टेशन पहुंची। लेकिन उस दिन का माहौल अलग था। ट्रेन आई, रुकी और देखते ही देखते बन गई 'मौत की गाड़ी'। जिससे निकल रही थी आग की लपटें और उन लपटों में झुलस रहे लोगों की दर्दनाक चीखें। जो इस वीभत्स घटना को बयां कर रहे थे। घटना के बाद गुजरात में हिंदू-मुस्लिम दंगे (Hindu-Muslim Riots) भड़क गए।
इसी गोधरा कांड की सच्ची घटना पर अब फिल्म बनी है, जिसका नाम है 'द साबरमती रिपोर्ट' (The Sabarmati Report)। इसका टीजर गुरुवार को रिलीज हो चुका है। 22 साल पहले हुए इस खौफनाक घटना का सच क्या है? आखिर उस दिन ऐसा क्यों हुआ था जिससे पूरा गुजरात दहल गया था। आइए उसी कहानी को जानते हैं...
यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी पर बनी ये वेब सीरीज है सुपरहिट, खून-खराबा, दहशत, आंतक देख कांप जाएगी रूह