हमेशा की तरह ही तैमूर अपनी नैनी की गोद में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
saif ali khan son taimur ali khan new video viral
बॉलीवुड स्टार किड्स की जब भी बात की जाती है तो सबसे पहले सैफ अली खान और करीन कपूर के बेटे तैमूर अली खान का नाम सामने आता है। मात्र डेढ़ साल की उम्र में तैमूर की फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। सैफ के बेटे तैमूर कहीं भी जाएं मीडिया वाले उन्हें फॉलो कर ही लेते हैं। तैमूर अब कैमरे को समझने भी लगे हैं वो जैसे ही कैमरामैन को देखते हैं अजीब-अजीब सा फेस-एक्सप्रेशन देते हैं। वो इतने क्यूट हैं कि हर किसी को उनकी नई फोटोज का इंतजार रहता है। हाल ही में तैमूर का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वो नैनी की गोद में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक शख्स तैमूर संग सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है जिसे उनकी नैनी ने बुरी तरह से डांटते हुए कहा…
‘नागा साधु’ बनकर आएंगे सैफ: सैफ अली खान के फिल्मी कॅरियर की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ रिलीज हुई है। इसके जरिए उन्होंने एक बार फिर अपनी उम्दा एक्टिंग का परिचय दिया। वहीं करीना की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। सैफ अपनी अगली फिल्म में ‘नागा साधु’ बनकर आएंगे।