बॉलीवुड

जानिए क्यों, घुटनों के बल चले सलमान के पिता सलीम खान, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

अर्पिता द्वारा शेयर किए गए इस विडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस कॉमेंट्स कर रहे हैं…

Feb 04, 2019 / 01:34 pm

Shaitan Prajapat

Salim Khan

बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan की बहन अर्पिता खान उनके पूरे परिवार की लाडली बेटी हैं। अर्पिता के बेटे आहिल भी पूरे खान परिवार के आंखों के तारे हैं। आमतौर पर सलमान के पिता Salim Khan एक सख्त व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। सलीम खान को लेकर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल रहो रही है। इसमें सलीम खान घुटनों बल चलते हुए नजर आ रहे हैं।

 

अर्पिता खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में 83 वर्षीय सलीम खान नाती आहिल को घोड़ा बन पीठ पर सवारी कराते नजर आ रहे हैं। विडियो में नाना की पीठ पर सवारी का मजा लेते हुए आहिल को सलमान हाथ से पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

 

अर्पिता द्वारा शेयर किए गए इस विडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस कॉमेंट्स कर रहे हैं। यूजर्स ने नाना-नाती के इस पल को काफी क्यूट बताया।

salman khan

आपको बता दें कि 5 साल पहले अर्पिता ने आयुष शर्मा से शादी की थी। आहिल उनकी पहली संतान है। पिछले साल सलमान ने आयुष को फिल्म ‘लवयात्री’ से बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

Home / Entertainment / Bollywood / जानिए क्यों, घुटनों के बल चले सलमान के पिता सलीम खान, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.