वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान से पहले जैकलीन फर्नांडीज (Salman Jacqueline Cycling Video) दिखाई देती हैं। उसके बाद दबंग खान नजर आते हैं और फिर उनकी बाकी की टीम भी साइकलिं? Salman Khan an cycling video) करते दिखते हैं। सलमान और जैकलीन को देख उनके फैंस जोर से चिल्लाते भी हैं। सलमान नमस्ते करते हुए वहां से निकल जाते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सलमान साइकलिंग करते हुए दिखाई दिए हों। इससे पहले भी सलमान कई बार साइकलिंग करते हुए नजर आ चुके हैं। एक बार सलमान और शाहरुख खान (Salman Khan and Shah Rukh Khan) सुबह में मुंबई की सड़कों पर साइकलिंग करते हुए दिखाई दिए थे। दोनों का वो वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।
बता दें कि सलमान खान के साथ फार्महाउस में आजकल उनकी बहन अर्पिता, जीजा आयुष शर्मा, भांजे आहिल, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस, यूलिया वंतुर के साथ और भी कुछ सदस्य हैं। सलमान अब तक यहीं से अपने दो गाने भी रिलीज कर चुके हैं। दोनों ही गाने फैंस के द्वारा बेहद पसंद किए गए हैं। इन गानों को म्यूजिक डायरेक्टर साजिद-वाजिद ने कंपोज किया था। जिसमें से सिंगर वाजिद खान ने आज यानी की 1 जून को दुनिया को अलविदा (Wajid Khan Died) कह दिया। पूरे बॉलीवुड को उनके जाने से गहरा झटका लगा है। वाजिद खान का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ हालांकि वो कोरोना संक्रमित भी थे।