बॉलीवुड

सलमान खान का पहला प्यार बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं, कियारा आडवाणी की मौसी थी

बॉलीवुड के बादशाह सलमान ख़ान फ़िल्मों में आने से पहले कियारा कि मौसी से प्यार किया करते थे। कालेज के गेट के बाहर घंटो घंटों किया करते थे इंतज़ार।चलिए जानते हैं क्यों आई दोनो के रिश्तों में खटास।

Jan 29, 2022 / 04:43 pm

Manisha Verma

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान ख़ान अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्ख़ीयों में रहे हैं। कई अभिनेत्रियों के साथ बॉलीवुड दबंग सलमान ख़ान का नाम जुड़ चुका हैं। एक्टर ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फ़िल्में की हैं। जिसके दौरान उन्होंने कई हीरोइनों को भी डेट किया हैं। जिसमें विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ़ का भी नाम शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान ख़ान ने सबसे पहले प्यार कियारा अडवाणी की मौसी से किया करते थे। चलिए जानते हैं कैसे शुरू हुआ ये रिलेशनशिप।
बॉलीवुड के दबंग सलमान ख़ान पर जसीम ख़ानने लिखी थी बायोग्राफी ‘ बीइंग सलमान’ में उनकी पहली गर्लफ़्रेंड का भी ज़िक्र किया गया हैं। सलमान की पहले प्यार के बारे में बात करें तो उनका पहला प्यार शाहीन ज़ाफ़री हैं। सलमान और शाहीन का प्यार उस वक़्त काफ़ी सुर्ख़ीयों में था। उस समय सलमान फ़िल्मी दुनिया में क़दम रखे थे। उस समय सलमान मुंबई के कॉलेज में सेकंड ईयर में थे। सलमान की उम्र महज़ 19 साल थी। इसी कॉलेज में उनके साथ शाहीन भी पढ़ती थी। सलमान उनके प्यार में इस क़दर पागल है कि उनका इंतज़ार व घंटो घंटों तक गेट के बाहर किया करते थे।
सलमान उनसे इतना प्यार करते थे कि उन्होंने अपने परिवार से भी शाहीन को मिलवा दिया था। दोनों के परिवार ने भी इस रिश्ते को मंज़ूरी दे दी थी। लोगों को ऐसा लगने लगा था कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। लेकिन इस रिलेशनशिप के बीच एंट्री हुई संगीता बिजलानी की। सलमान और शाहीन मुंबई के एक हेल्थ क्लब में जाते थे जहां संगीता भी आया करती थी। इसके बाद शाहीन की जॉब एयरलाइन में लग गई थी। जिसके कारण सलमान और उनके बीच में दूरियां आ गई थी।
वहीं सलमान अब धीरे धीरे संगीता से प्यार करने लगे थे। दोनों ने शादी करने का फ़ैसला किया। लेकिन बाद में संगीता ने इस शादी से साफ़ मना कर दिया। कहा यह भी जाता है कि संगीता ने सलमान को कई और लड़कियों के साथ डेट करते देखा था इसलिए वह सलमान के साथ शादी नहीं करना चाहती थी।
जिसके बाद संगीता ने भी सलमान के साथ अपने रिश्ते को तोड़ दिया। हालांकि दोनों ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त हैं अभी भी वो एक दूसरे के दोस्त हैं। हालाँकि संगीता बिजलानी अभिनेत्री कियारा आडवाणी की मौसी हैं। आपको बता दें कि सलमान ख़ान ने आज तक शादी नहीं की। बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों को डेट करने के बाद भी उन्होंने शादी नहीं की
यह भी पढ़े- बॉलीवुड स्टार्स जिन्होंने अनाथ बच्चो को अपनाकर इंसानियत का परिचय दिया

Home / Entertainment / Bollywood / सलमान खान का पहला प्यार बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं, कियारा आडवाणी की मौसी थी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.