2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड स्टार्स जिन्होंने अनाथ बच्चो को अपनाकर इंसानियत का परिचय दिया

बाॅलीवुड के इन सेलेब्स ने अनाथ बच्चों को लिया था गोद। जिसके कारण कई बाॅलीवुड सेलेब्स शादी के पहले ही बनी थी सिंगल मदर। सेलेब्स ने बिल्कुल अपने बच्चे की तरह की हैं परवरिश। चलिए जानते हैं अनाथ बच्चों को गोद लेने वाले ये 7 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 29 Jan 2022, 4:21 PM IST

raveena.jpg

बॉलीवुड कलाकार जहां अपनी फ़िल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं वह अपनी दिलदारी के लिए भी जाने जाते हैं। फ़िल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिन्होंने शादी से पहले ही बच्चों को अडॉप्ट किया हैं। किसी भी बच्चों को पाना आसान नहीं होता। लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स ने बच्चों को गोद लिया और साथ ही उनकी परवरिश अपने बच्चे से भी अच्छी से भी अच्छे से की। इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

रवीना टंडन

रवीना टंडन ने क़रीबन 21 साल की उम्र में दो बेटियों को गोद लिया था। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों का नाम पूछा और छाया रखा हैं। आपको बता दें कि रवीना ख़ुद उस टाइम अपने करियर को बनाने में लगी थी। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया। उनकी दोनों बेटियां बड़ी हो गई है और दोनों बेटियां ही काफ़ी शानदार हैं। रवीना ने कभी भी अपनी बेटियों के साथ अनाथ की तरह व्यवहार नहीं किया। रवीना अपनी दोनों बेटियों से काफ़ी ज़्यादा प्यार करती हैं।

एक्ट्रेस सुस्मिता सेन

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। सुष्मिता जब काफ़ी कम उम्र की थी तभी उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था। उसके कुछ वक़्त बाद उन्होंने दूसरी बच्ची को भी गोद लिया। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की हैं। हालाँकि उनका हाल ही में ब्रेकअप हुआ हैं। लेकिन सुष्मिता आज भी सिंगल मदर बंद कर अपनी बेटियों की देखभाल करती हैं। सुष्मिता अक्सर अपनी बेटियों के साथ तस्वीरें शेयर किया करती हैं।

मिथुन चक्रवर्ती

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती बहुत बड़े दिल के हैं। शो बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने कूड़े के ढेर से एक बच्ची को उठाया था। जिसके बाद उस बच्ची को उन्होंने गोद ले लिया। मिथुन की तीन बेटियां और एक बेटा हैं। जिसमें से एक बेटी का नाम दिशानी है जिसे उन्होंने गोद लिया था। मिथुन अपने सारे बच्चों को एक तरह ही ट्वीट करते हैं। मिथुन अपनी तीनों बेटियों और एक बेटे से बहुत प्यार करते हैं।

सुभास घई

बॉलीवुड डायरेक्टर ने भी एक बेटी को गोद लिया था उनकी बेटी का नाम मेघना हैं। यह बात बेहद ही कम लोग जानते हैं। सुभास घई अपनी बेटी की शादी भी कर चुके हैं।

सलीम ख़ान

बॉलीवुड के दबंग सलमान ख़ान की बहन अर्पिता ख़ान को भी सलमान के पिता सलीम ख़ान ने गोद लिया था। ख़बरों की मानें तो अर्पिता को सलीम ख़ान ने फुटपाथ से उठाया था।

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल प्रीति जिंटा ने तो हद ही कर दी। ऋषिकेश में प्रीति जिंटा ने 34 अनाथ बच्चों को गोद लिया था। प्रीति ने यह ने काम अपने 34वें जन्मदिन पर किया था। शादी के बाद भी प्रीति जिंटा इन बच्चों का पालन पोषण से लेकर पढ़ाई लिखाई तक का ख़र्चा उठाते हैं।