script6 साल बाद मिले सलमान और सोनाक्षी, ड्रीम सिक्वेंस में नैन फिसल गए | Salman Sonakshi new song Nain Phisal Gaye from Welcome to Newyork | Patrika News

6 साल बाद मिले सलमान और सोनाक्षी, ड्रीम सिक्वेंस में नैन फिसल गए

Published: Feb 12, 2018 07:22:32 pm

सोनाक्षी सपनों में सलमान खान से नैना चार करती नजर आ रही हैं। गाने के बोल और सलमान—सोनाक्षी का अभिनय दबंग मूवी के ‘तेरे मस्त—मस्त ये…

Nain Phisal Gaye song

Nain Phisal Gaye song

मुंबई। आखिरकार सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा एक साथ एक मूवी में नजर आने वाले हैं। ये अपकमिंग मूवी है ‘वैलकम टू न्यूयॉर्क’। 23 फरवरी को रिलीज होने वाली इस मूवी में सोनाक्षी लीड रोल में हैं। सोनाक्षी के साथ दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। दिलचस्प बात है सोनाक्षी और सलमान खान का स्क्रीन शेयर करना।

 

Nain Phisal Gaye Song scene

जी हां, ‘वैलकम टू न्यूयॉर्क’ मूवी में सलमान खान को भी जगह दी गई है। इस मूवी में सलमान सिर्फ एक गाने में नजर आएंगे। ‘नैन फिसल गए….’ बोल वाला ये गाना असल में एक ड्रीम सिक्वेंस है। इसमें सोनाक्षी सपनों में सलमान खान से नैना चार करती नजर आ रही हैं। गाने के बोल और सलमान—सोनाक्षी का अभिनय दबंग मूवी के ‘तेरे मस्त—मस्त ये नैन…’ की याद दिलाते हैं।

इस गाने में सलमान का लुक सुल्तान से मिलता—जुलता नजर आ रहा है। मूवी में सोनाक्षी सिन्हा फैशन डिजाइनर का रोल अदा कर रही हैं। इसी के चलते ड्रीम सांग में सोनाक्षी सलमान खान की नाप लेती दिखाई दे रही हैं। पायल देव ने इस गाने को अपनी आवाज दी है जबकि कौसर मुनीर के लिखे गाने पर साजिद-वाजिद ने संगीत दिया है।

Nain Phisal Gaye Song pics

‘वैलकम टू न्यूयॉर्क’ मूवी के अब तक रिलीज हुए सभी गाने पॉपुलर हो चुके हैं। इनमें से दिलजीत दोसांझ पर फिल्माया गया ‘पेंट में गन है…’ गाना फैंस को बेहद पसंद आया है। गाने में दिलजीत रॉकस्टार जैसे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक और गाना ‘इश्तेहार…’ भी पॉपुलर हो चुका है। इस गाने को राहत फतेह अली खान ने अपनी आवाज दी है।

आपको बता दें कि ‘वैलकम टू न्यूयॉर्क’ एक मल्टीस्टारर मूवी है। इस मूवी में सोनाक्षी, दिलजीत दोसांझ के अलावा रितेश देशमुख और करण जौहर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर और गानों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि ये एक कॉमेडी मूवी है। दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है कि सलमान खान की ‘दबंग 3’ मूवी में सोनाक्षी सिन्हा ही फिमेल लीड होंगी।

https://twitter.com/BeingSalmanKhan?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो