scriptमां के जन्मदिन पर भावुक हुए संजय दत्त, देखें नरगिस की अनदेखी तस्वीरें | Patrika News
बॉलीवुड

मां के जन्मदिन पर भावुक हुए संजय दत्त, देखें नरगिस की अनदेखी तस्वीरें

5 Photos
4 years ago
1/5

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपनी मां नरगिस दत्त के जन्मदिन पर उनको याद करते हुए भावुक हो गए। संजय ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया, जिसमें नरगिस को एक अभिनेत्री और एक मां के तौर पर दिखाया गया है। इस वीडियो के साथ संजय ने लिखा- जन्मदिन मुबारक मां। आपकी याद आती है। संजय नरगिस के बेहद क़रीब थे।

2/5

नरगिस के बचपन का नाम फातिमा राशिद था। उनका जन्म 1 जून 1929 को पश्चिम बंगाल के कलकत्ता शहर में हुआ था।

3/5

1940 से लेकर 1950 के बीच नरगिस ने कई बड़ी फ़िल्मों में काम किया। जैसे ‘बरसात’, ‘आवारा’, ‘दीदार’ और ‘श्री 420’। तब राज कपूर का दौर था।

4/5

नरगिस के अभिनय का जादू कुछ ऐसा था कि साल 1968 में जब बेस्ट एक्ट्रेस के लिए पहले फ़िल्मफेयर अवॉर्ड देने की बारी आई तो उन्हें ही चुना गया।

5/5

नरगिस राज्यसभा के लिए नॉमिनेट होने और पद्मश्री पुरस्कार पाने वाली पहली हीरोइन थीं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.