16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अश्वत्थामा में विक्की कौशल के साथ लीड रोल में नजर आएगी सारा अली खान

अश्वत्थामा में विक्की कौशल के साथ लीड रोल में नजर आएगी सारा अली खान
less than 1 minute read
Google source verification
सारा अली खान

सारा अली खान

फिल्म अश्वत्थामा में बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के साथ सारा अली खान मुख्य किरदार में नजर आएंगी। हालांकि अभी तक सारा ने कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल में शुरू होने की संभावना है। और यह फिल्म पीरियड वॉर फिल्म होगी, जो महाभारत के पौराणिक किरदार अश्वत्थामा पर आधारित रहेगी।

जानकारी के अनुसार फिल्म उरी दा सर्जिकल स्ट्राइक के बाद निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म अश्वत्थामा बनाने का ऐलान किया है। जिसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और वही हीरोइन के रूप में सारा अली खान को फाइनल करने की जानकारी आई है। हालांकि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वैसे सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म कुली नंबर वन के प्रमोशन में व्यस्त हैं वहीं दूसरी ओर उनकी फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है । जानकारी के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग देश के अलग-अलग लोकेशन पर होगी। जिसका शेड्यूल 80 से 90 दिन का रहेगा। साथ ही फिल्म के कुछ सीन ग्रीस, न्यूजीलैंड, जापान में भी शूट किए जा सकते हैं। अभिनेत्री सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर वन 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। जिसका ट्रेलर 28 नवंबर को 12 बजे आने वाला है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग