उनके इस पोस्ट पर कई कमेंट्स देखे जा सकते हैं, जिनमें फैंस उनको गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दे रहे हैं, लेकिन वहीं कुछ यूजर्स कमेंट्स में उनको 'सेक्युलर इंडियन' भी बता रहे हैं। एक यूजर ने उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा 'एक शब्द भी कहने से पहले कि आप अभी ऐसा कर रहे हैं...ये बायकॉट का डर है या बॉलीवुड के लिए आलोचना करने पर चुप रहने के लिए कहा जा रहा है। वे हर साल गणेश पूजा करते हैं। ये है पिछले साल की पोस्ट।' वहीं एक यूजर ने लिखा 'देश में होने वाले मुद्दों पर चुप्पीसाध लेते हो और अपनी जरूरत पर दूसरे पक्ष को खुश रखने के लिए इस तरह के ढोंग करते हो... सेक्युलर इंडियन'।