बॉलीवुड

Shah Rukh Khan Birthday: असली नाम से लेकर शाहरुख की मां तक, जानें 10 जवाब, जो गूगल पर ढूंढ रहे हैं आप

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के शाहरुख खान का असली नाम क्या है? उनकी मां एक बेहद बड़ी हस्ती थी आईये जानते हैं ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब…

Nov 02, 2023 / 01:59 pm

Priyanka Dagar

शाहरुख खान बर्थडे पर जानें उनकी बातें

Shah Rukh Khan Birthday: दिल्ली में जन्में और आज बॉलीवुड के किंग खान आपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं, उनका जन्म 2 नवंबर 1965 में को दिल्ली में हुआ था, उन्होंने दिल्ली से ही अपनी पढ़ाई की। उनके फैंस उनके बर्थडे को किसी त्यौहार की तरह मनाते हैं पर क्या हर कोई उनक बारे में हर बात जानता है अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको शाहरुख खान के असली नाम से लेकर उनके परिवार के बारे में बताएंगे…ये किस्से शायद ही आपने कभी सुने हों।
शाहरुख खान 30 साल से ज्यादा समय से बॉलीवुड में राज कर रहे हैं और उनके एक नहीं कई स्टार्स भी दीवाने हैं उनकी एक्टिंग हो या उनका रोमांस हर कोई उन्हे हर तरह से पसंद करता है। खैर आज बात करते हैं शाहरुख के जन्मदिन पर उन सवालों की जिन्हें उनके फैंस सबसे ज्यादा सर्च करते हैं। जिन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है ऐसे 10 सवालों के जवाब जानिए…
1. शाहरुख खान की मां थी एक बड़ी हस्ती
शाहरुख खान की मां का नाम लतीफ फातिमा खान था उनका निधन 1990 में हो गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टर की मां काफी दमदार पर्सनैलिटी थीं। शाहरुख खान की मां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की करीबी हुआ करती थीं और जानी मानी मजिस्ट्रेट थीं।
2. शाहरुख खान के अलावा बड़ी बहन भी हैं
शाहरुख खान की परिवार में उनके माता-पिता के अलावा सिर्फ एक बड़ी बहन हैं, उनका नाम शहनाज लालारुख हैं। वह काफी पढ़ी लिखी हैं लेकिन पिता को खोने के बाद उनकी तबीयत काफी खराब रहने लगी थी। जब शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद का निधन हुआ तो बेटी इसका दर्द झेल नहीं पाईं और वह डिप्रेशन में चली गई थीं। दो साल तक वह काफी बीमार रही थीं। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बहन को स्विजरलैंड भी इलाज के लिए लेकर गए थे। वह लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं। आखिरी बार उन्हें आर्यन खान के जेल वाली कॉन्ट्रोवर्सी के समय देखा गया था।
3. शाहरुख खान है सबसे अमीर एक्टर है?
शाहरुख खान देश के सबसे अमीर एक्टर हैं। जिनकी नेटवर्थ 6300 करोड़ रुपए हैं। यह RVCJ मीडिया की रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं। शाहरुख एक फिल्म के 60 से 70 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं तो उनकी इंडोर्समेंट फीस भी तगड़ी है। वह एक ब्रैंड के लिए 10 करोड़ रुपए तक लेते हैं। World of Statistics की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं जिन्होंने टॉम क्रूज, जैकी चैन से लेकर जॉर्ज कॉलोनी को पछाड़ रखा है।
4. इंस्टाग्राम पर कितने है फॉलोअर्स?
2 नवंबर 2023 तक, शाहरुख खान के इंस्टाग्राम पर 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह सिर्फ 6 लोगों को फॉलो करते हैं। आर्यन खान, पूजा ददलानी, गौरी खान, सुहाना खान, आलिया छिब्बा (गौरी खान के भाई की बेटी) और काजल आनंद (शाहरुख खान की दोस्त और पेशे से वकील)।
5. शाहरुख खान के बच्चे
शाहरुख खान की पत्नी का नाम गौरी खान हैं। दोनों ने साल 1991 में शादी की थी। एक्टर के तीन बच्चे हैं, आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान। आर्यन और सुहाना इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं तो अबराम अभी छोटे हैं और स्कूल में पढ़ रहे हैं।

6. एक्टर की उम्र और कितनी है हाइट?

शाहरुख खान अब 58 साल के हो चुके हैं। उनकी 5.8 फीट हाइट है। डार्क ब्राउन आंखें तो 75 Kg वजन हैं।

7. कुल फिल्में और आने वाली फिल्म कौन सी है?
‘दीवाना’ से ‘डंकी’ तक, अगर शाहरुख खान की फिल्में काउंट करें तो एक्टर 100 फिल्मों से ज्यादा काम कर चुके हैं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स हैं कि उन्होंने महज 90 फिल्में ही की हैं। आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह राजकुमार हिरानी के साथ ‘डंकी’ में नजर आएंगे जो कि अवैध रूप से किसी देश में घुसने की कहानी है और उनके जन्मदिन पर फिल्म डंकी का टीजर रिलीज हुआ है।

8. शाहरुख खान की कुल संपत्ति कितनी है?
शाहरुख खान की 623 करोड़ रुपए बताई जाती है। एक्टर की साल 2023 में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं और दोनों ब्लॉकबस्टर रही ‘पठान’ के लिए शाहरुख खान ने फीस नहीं ली थी बल्कि प्रॉफिट का 60% रखा था। एक्टर का मुंबई में 200 करोड़ का घर है उसका नाम मन्नत है। इसके अलावा दुबई में भी उनका आलीशान घर है जिसका नाम जन्नत है। एक्टर का गाड़ियों का कलेक्शन भी काफी तगड़ा है, इसमें रोल्स-रॉयस फैंटम ड्रॉपहेड कूप, रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक, बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज़, बीएमडब्ल्यू 6-सीरीज, लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट, बीएमडब्ल्यू आई8 और टोयोटा लैंड क्रूजर जैसी लग्जरी गाड़िया शामिल हैं।
https://youtu.be/uP4DveSITEE
9. शाहरुख खान ने कितने राष्ट्रीय पुरस्कार जीते?
शाहरुख खान को कभी नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला है, लेकिन देश के बड़े सम्मान में से एक पद्मश्री से नवाजा जा चुका है। उन्हें फ्रांस, मलेशिया, मोरक्को, यूनेस्को, यूके समेत कई देशों और इंटरनेशनल अवॉर्ड्स से मिल चुके हैं।
10. शाहरुख खान का असली नाम क्या है?
एक सवाल शाहरुख खान के नाम को लेकर भी खूब पूछा जाता है कि उनका पूरा नाम या असली नाम क्या है। एक्टर का पूरा नाम अब्दुर रहमान शाहरुख खान है। 2 नवंबर 1965 को वह नई दिल्ली में मीर ताज मोहब्बत और लतीफ फातिमा के घर जन्में थे। घर के छोटे लाडले रहे। एक्टर ने बचपन का कुछ समय अपने दादा-दादी के साथ बेंगलुरु में भी गुजारा था।

Home / Entertainment / Bollywood / Shah Rukh Khan Birthday: असली नाम से लेकर शाहरुख की मां तक, जानें 10 जवाब, जो गूगल पर ढूंढ रहे हैं आप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.