बॉलीवुड

हद ही कर दी! पठान का ‘झूमे जो पठान’ भी निकला चोरी

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर खूब सुर्खियां में हैं। इन दिनों फिल्म के नए गाने को लेकर वाह वाही लूट रहे हैं। हालांकि अब उनका ये गाना कॉपी बताया जा रहा है।

Dec 23, 2022 / 12:02 pm

Shweta Bajpai

jhoome jo pathaan

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ जोरशोर से चर्चा में है। ‘बेशरम रंग’ गाने पर बवाल मचने के बाद मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ रिलीज कर दिया है। गाना आते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। गाना लोगों को पसंद आ रहा है। हालांकि अब इस गाने को कॉपी बताया जा रहा है।
जी हां खबरे उड़ रही हैं कि ये गाना कॉपी है। सोशल मीडिया यूजर्स ने म्यूजिक कंपोजर विशाल-शेखर की चोरी पकड़ ली है। ‘झूमे जो पठान’ को सुखविंदर सिंह के गाने से चोरी बताया जा रहा है।

सुखविंदर सिंह का गाना सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस गाने की बीट्स ‘झूमे जो पठान’ से काफी मिलती हैं।

यह भी पढ़ें

‘झूमे जो पठान’ सॉन्ग का सलमान से है खास कनेक्शन

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw
यूजर्स का मानना है कि फिल्म अर्जुन: द वॉरियर प्रिंस के गाने ‘कर्म की तलवार’ से चुराया गया है। आपको दोनों गाने सुनने पर काफी समानताएं नजर आएंगी। लोग दोनों गाने को साथ में शेयर कर रहे हैं और समानताएं दिखा रहे हैं। साथ जमकर कमेंटबाजी भी कर रहे हैं।

एक ने लिखा- ये गाना फिल्म अर्जुन: द वॉरियर प्रिंस के गाने ‘कर्म की तलवार’ से चुराया गया है। ये चीटिंग है और ओरिजनल कंपोजर को क्रेडिट दिया जाना चाहिए।
https://twitter.com/deepikapadukone?ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले पठान फिल्म के ‘बेशर्म रंग’ गाने पर भी चोरी के इल्जाम लग चुके हैं। इस गाने को भी कॉपी बताया गया था. यूजर्स का कहना था कि बेशर्म रंग फ्रेंच सिंगर-सॉन्गराइटर जैन के गाए गाने मकीबा से मिलता जुलता है।

‘झूमे जो पठान’ की बात करें तो ये गाना सभी के फेवरेट अरिजीत सिंह की आवाज में है। इतना की नहीं मशहूर म्यूजिशियन विशाल ददलानी और शेखर की जोड़ी ने झूमे जो पठान को कंपोज किया है।
https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw
इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने लकिया है और फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम विलेन के रोल में नजर आएंगे।

साल 2023 में किंग खान की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिसमें 25 जनवरी को पठान, 2 जून को जवान और साल के आखिर में डंकी रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें

‘भगवा बिकिनी’ विवाद के बाद अब ‘झूमे जो पठान’ हुआ ट्रेंड

Home / Entertainment / Bollywood / हद ही कर दी! पठान का ‘झूमे जो पठान’ भी निकला चोरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.