7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘झूमे जो पठान’ सॉन्ग का सलमान से है खास कनेक्शन, आपने गौर किया क्या?

Jhoome Jo Pathaan Song Release: इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म पठान खूब चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ था, जिसे लेकर खूब बवाल मचा था और फिल्म का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज हो गया है। गाने को लेकर तहर तरह की बातें सामने आ रही हैं। कई फैंस ने तो गाने का कनेक्शन सलमान खान से निकाल डाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 22 Dec 2022, 2:56 PM IST

239.jpg

शाह रुख खान की मच अवेटेड फिल्म पठान का दूसरा गाना झूमे जो पठान पिछले काफी दिनों से चर्चा में छाया हुआ है। कुछ समय पहले इस फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज किया गया था। गाने में शाहरुख खान के हरे रंग की शर्ट और दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी के रंग को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विवादित बताया था।

दूसरा गाना आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। गाना आते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। गाना लोगों को पसंद आ रहा है। लोग गाने को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। यहां तक फैंस ने तो गाने का कनेक्शन सलमान से निकाल लिया है।

लोग गाने की तुलना सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा है के गाने स्वैग से करेंगे स्वागत से कर रहे हैं। गाने में शाहरुख और दीपिका फुल स्वैग में नजर आ रहे हैं, जिसे देख लोगों को सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी की याद आ गई है।

यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण के बाद अब नेहा शर्मा की भगवा बिकिनी पर मचा बवाल

ये गाना सभी के फेवरेट अरिजीत सिंह की आवाज में है। इतना की नहीं मशहूर म्यूजिशियन विशाल ददलानी और शेखर की जोड़ी ने झूमे जो पठान को कंपोज किया है। इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है।

‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने लकिया है और फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम विलेन के रोल में नजर आएंगे।

साल 2023 में किंग खान की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिसमें 25 जनवरी को पठान, 2 जून को जवान और साल के आखिर में डंकी रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- अंजलि अरोड़ा पर भी चढ़ा 'बेशरम रंग' का बुखार