सलमान ने भगवान राम के गुणों का जिक्र किया और बताया कि कैसे 'मातृभूमि' में उनका किरदार भी उन्हीं गुणों से मेल खाता है। सलमान ने कहा, "देखिए, राम जी के क्या गुण थे? सबसे अच्छे पति, सबसे अच्छे बेटे, सबसे अच्छे पिता, सबसे अच्छे योद्धा और सबसे अच्छे भाई। तो ये उनके गुण थे, और अब इस किरदार में भी बिल्कुल वही गुण हैं।"