8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4000 करोड़ के बजट वाली ‘रामायण’ ने 2 दिन में कमाए 221 करोड़, फिर भी मेकर्स की बढ़ी चिंता

Ramayana Box Office Collection 7 Nov: 5 नवंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण' ने दूसरे दिन भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, लेकिन कमाई में 26 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 7 Nov 2026, 9:45 AM IST

Ramayana Box Office Collection 7 Nov

100 करोड़ के क्लब में शामिल बजट हुई रामायण। (फोटो सोर्स: IMDb)

Ramayana Box Office Collection 7 Nov: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में तकरीबन 59000 स्क्रीन्स पर वर्ल्डवाइड रिलीज हुई। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा ​​द्वारा निर्मित साल की सबसे बड़ी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली। क्रिटिक्स और दर्शकों से भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई।

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Ramayana Box Office Collection Day 2)

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण' ने दूसरे दिन भारत में 23,316 शोज के जरिए 48.05 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के ओपेनिंग डे की 64.85 करोड़ रुपये की कमाई की तुलना में दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 25.9% की गिरावट देखी गई है।

मेकर्स को रामायण के हिंदी वर्जन से हुआ सबसे ज्यादा फायदा

बता दें कि इस कमाई में फिल्म के हिंदी वर्जन ने 35.50 करोड़ रुपये कमाए। जबकि इसके बाद कन्नड़ से 5.15 करोड़ रुपये, तेलुगु से 4.75 करोड़ रुपये, तमिल से 1.50 करोड़ रुपये और मलयालम से 1.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसके साथ ही, भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 134.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

रिलीज के दूसरे ही दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रामायण

गौरतलब है कि फिल्म ने दूसरे दिन ही भारत में नेट 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जिसमें कुल नेट कलेक्शन का लगभग 73.5% हिस्सा हिंदी वर्जन से आया है। जबकि विदेशों में, फिल्म ने दूसरे दिन 35 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे वहां इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 86.25 करोड़ रुपये हो गया है। इसके हिसाब से रणबीर कपूर की रामायण का दुनिया भर में ग्रॉस कलेक्शन 221.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

4000 करोड़ के बजट में बने हैं रामायण के पार्ट 1 और 2

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रामायण' के दोनों भागों का कुल बजट 4,000 करोड़ रुपये है, जिसका मतलब है कि पहले भाग का अनुमानित बजट लगभग 2,000 करोड़ रुपये है। लेकिन क्या फिल्म कमाई के मामले में बजट का ये आंकड़ा पार कर पाएगी। देखने वाली बात ये है कि इतने बड़े बजट को देखते हुए, फिल्म का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन बहुत ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता, भले ही इसने भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।