विरोधियों ने जमकर हंगामा काटा। जगह जगह पठान के पोस्टर फाड़े और उन्हें जला दिया। इंदौर में पठान के फर्स्ट शो से पहले पहले ही हिंदूवादी संगठनों ने सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन किया। सिनेमाघरों में पहला शो रद्द कर दिया गया है। कार्यकर्ता सिनेमाघरों के भीतर गए और स्टाफ को बाहर निकाल दिया।
खत्म हुआ इंतजार! सिनेमाघरों में उतरा ‘पठान’
वहीं मध्यप्रदेश के बड़वानी में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थिएटर के बाहर शाहरुख खान की फिल्म का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी टॉकीज के बाहर जमकर हंगामा किया और शाहरुख खान के विरोध में नारे लगाए।कर्नाटक में भी कई जगहों पर पठान की रिलीज का विरोध हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु में फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि फिल्म को लेकर उत्साह भी खूब देखने को मिल रहा है। कहीं लोग ढोल-नगाड़ों पर नाचते नजर आ रहे हैं तो कहीं थिएटरो में नोट उड़ाए जा रहे हैं।
वहीं जॉन अब्राहम इस फिल्म में जिम का किरदार निभा रहे हैं। कभी अपने देश के लिए लड़ने वाले जिम, क्यों देश के खिलाफ जो जाते हैं, इसकी कहानी फिल्म में बयां की गई है। उनका किरदार भी फिल्म में अहम बताया जा रहा है।