11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खत्म हुआ इंतजार! सिनेमाघरों में उतरा ‘पठान’, किसी ने बताया ‘ब्लॉकबस्टर’, कोई बोला-‘गर्दा उड़ा दिया’

आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है और 4 साल बाद किंग खान पठान बनकर सिनेमाघरों उतर गए हैं। लंबे समय बाद शाहरुख को इस रूप में देख फैंस बौखला गए हैं और फूले नहीं समा रहे हैं। फिल्म को देख निकले फैंस शाहरुख की इसे अब तक की बेस्ट एंट्री बता रहे हैं।
2 min read
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Jan 25, 2023

pathaan twitter review

pathaan twitter review

लंबे इंतजार के बाद अखिरकार शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस की एक्साइटमेंट को देख मेकर्स ने सुबह 6 बजे रखा था फिल्म का पहला शो। पहले शो को देखने के लिए कुछ फैंस इस कदर एक्साइटेड थे कि रात में सिनेमाहॉल के बाहर ही सो गए थे।

फिल्म रिलीज होती ही सोशल मीडिया पर छा गई है। फिल्म पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की कहानी के साथ शुरू होती है, जिसके बाद एक्शन सीन के साथ शाहरुख खान की जोरदार एंट्री होती है। किंग खान के आते ही सिनेमाघरों में बजीं सीटियां बजने लगती हैं। लोग शाहरुख को देख बौखला जाते हैं और टिकट को हवा में उड़ाने लगते हैं।

फैंस 'पठान' के क्लाइमैक्स और ट्विस्ट एंड टर्न की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पठान में शाहरुख खान RAW एजेंट बने हैं। वे देश को बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। उनके एक्शन सीन्स के लोग मुरीद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- पठान' के गाने पर रील नहीं बना पाने पर राखी सावंत को अफसोस

वहीं जॉन अब्राहम इस फिल्म में जिम का किरदार निभा रहे हैं। कभी अपने देश के लिए लड़ने वाले जिम, क्यों देश के खिलाफ जो जाते हैं, इसकी कहानी फिल्म में बयां की गई है। उनका किरदार भी फिल्म में अहम बताया जा रहा है।

फिल्म में दीपिका पादुकोण ISI अफसर का किरदार निभा रही हैं.जिम का पीछा करते करते पठान की मुलाकात रुबीना मोहसिन (दीपिका पादुकोण) के साथ होती है। भले ही वो जिम के साथ हो, लेकिन रक्तबीज के लिए वो पठान से हाथ मिला लेती हैं।

दीपिका संग शाहरुख की केमिस्ट्री देखने लायक है। वहीं फिल्म में किंग खान के साथ मेकर्स ने भाईजान को दिखाकर फैंस को डबल ट्रीट दी है। इंटरवेल के बाद फिल्म में सलमान खान की एंट्री होती है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था।

सालों बाद स्क्रीन पर सलमान और शाहरुख़ को देखकर फैंस खुद को रोक नहीं पाए और सीटियां मारने लगे। थिएटर में लगभग 10 मिनट तक तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।

फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोग पठान की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। ट्विटर पर लोग किंग खान की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और साथ ही सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन भी तारीफ कर रहे।

यह भी पढ़ें- पैपाराजी के सामने राखी ने की मरने की बात

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग