scriptतनुश्री-नाना विवाद: शिल्पा शेट्टी ने भी दिया तनुश्री का साथ, कहा- इसमें कसूरवार पुरुष हैं! | shilpa shetty speak on tanushree dutta and nana patekar controversy | Patrika News
बॉलीवुड

तनुश्री-नाना विवाद: शिल्पा शेट्टी ने भी दिया तनुश्री का साथ, कहा- इसमें कसूरवार पुरुष हैं!

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का मानना है कि अब ‘मी टू’ कैंपेन नहीं बल्कि हैशटैग के साथ ‘यू टू’ कैंपेन चलना चाहिए। क्योंकि इसमें कसूरवार पुरुष हैं।

Oct 07, 2018 / 03:27 pm

Riya Jain

Shilpa shetty ready for comeback after 11 years on bigscreen

Shilpa shetty ready for comeback after 11 years on bigscreen

बॅालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस रविवार स्केचर्स मुंबई वॉकाथन का हिस्सा बनी। वहां उन्होंने तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के मामले पर अपना बयान जारी किया। उन्होंने यौन उत्पीड़न जैसे मामलों के खिलाफ आवाज उठाते हुए महिलाओं को जागरुक होने की सलाह दी। एक्ट्रेस का मानना है कि अब ‘मी टू’ कैंपेन नहीं बल्कि हैशटैग के साथ ‘यू टू’ कैंपेन चलना चाहिए। क्योंकि इसमें कसूरवार पुरुष हैं।

tanushree
शिल्पा ने तनुश्री की सराहना करते हुए कहा, ‘किसी भी परिवेश में कलाकारों, उद्यमियों के लिए काम करने का माहौल सुरक्षित होना चाहिए। यह एक शर्त होनी चाहिए।

shilpa

तनुश्री दत्ता ने जो अभियान चलाया है उसमें मैं एक महिला और एक इंसान के तौर पर उनके साथ हूं क्योंकि ऐसी चीजों को दबा दिया जाता है।’ शिल्पा ने आगे कहा कि महिलाओं को कमजोर महसूस या अपने आप को कसूरवार नहीं ठहराना चाहिए बल्कि आज के समय में मजबूत रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जैसी मां वैसी बेटी! ऐश्वर्या की तरह आराध्या ने भी प्रिंसेस ड्रेस में किया रैंप वॅाक…

tanushree

उन्होंने बताया, ‘हम नहीं जानते कि क्या चल रहा है लेकिन इससे एक अभियान की शुरुआत हुई है। लोगों ने सहा है। अब महिलाएं जाग गई हैं और उन्होंने कमान संभाल ली है। हैशटैग मी टू नहीं हो सकता बल्कि यह पुरुषों के लिए यू टू होना चाहिए।’

Home / Entertainment / Bollywood / तनुश्री-नाना विवाद: शिल्पा शेट्टी ने भी दिया तनुश्री का साथ, कहा- इसमें कसूरवार पुरुष हैं!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो