जैकी श्रॉफ ने किया प्यार का इजहार:
बॉलीवुड में जग्गु दादा के नाम से मशहूर जैकी श्रॉफ ने दौरान माधुरी के लिए अपनी फीलिंग्स शेयर की थी। बता दें कि करण के शो कॉफी विद करण में एक बार जैकी गए हुए थे। वही बातों—बातों में उन्होंने माधुरी के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया। उन्होंने कहा कि वो माधुरी को बेहद पसंद और प्यार करते हैं।
माधुरी के लिए ये क्या कह गए सिद्धार्थ:
आपको बता दें कि बॉलीवुड में जैकी ही एक ऐसे नहीं है जो माधुरी के दीवाने हैं। उनके अलावा बॉलीवुड का एक यंग स्टार है जिसका दिल माधुरी के लिए धड़कता है। इस स्टार का नाम है सिद्धार्थ मल्होत्रा। चार साल पहले ‘कॉफी विद करण’ में माधुरी के सामने सिद्धार्थ के प्यार का खुलासा हुआ था। दरअसल, इस शो में माधुरी और जूही दोनों एक साथ पहुंची थी। जूही और माधुरी काउच पर बैठे थे, तभी करण ने एक वीडियो माधुरी को दिखाया। इस वीडियो में सिद्धार्थ ने जो कुछ कहा उसे सुन माधुरी हैरान रह गई थीं। उन्होंने कहा, ‘वो बहुत अच्छी डांसर हैं। उनके मूव्स मेरे दिमाग में चलते रहते हैं। यही वो लड़की हैं जिसे बेडरूम तक ले जाना चाहता हूं।
सिद्धार्थ की बार सुन माधुरी….
आपको बता दे कि पहले तो माधुरी को समझ ही नही आया कि आखिर सिद्धार्थ ये क्या कह गए। इसके बाद जब तक उन्होंने समझा तो उन्हें यकीन नहीं हुआ कि सिद्धार्थ ऐसी बात भला उनके लिए कैसे बोल सकते हैं। सिद्धार्थ की बात सुन माधुरी ने कहा था, ‘मैं हैरान हूं। क्या सच में सिद्धार्थ ने ऐसा कहा है। आखिर तक माधुरी खुद को यही समझाती रही कि क्या सिद्धार्थ उनके लिए ऐसा बोल सकते हैं।