script#Metoo: पत्रकार के बाद इस मशहूर गायिका ने कैलाश पर लगाए छेड़खानी के आरोप,कहा- उनका हाथ मेरी जांघ पर.. | sona mohapatra accused kailash kher for misbehave assault | Patrika News

#Metoo: पत्रकार के बाद इस मशहूर गायिका ने कैलाश पर लगाए छेड़खानी के आरोप,कहा- उनका हाथ मेरी जांघ पर..

locationमुंबईPublished: Oct 10, 2018 09:50:33 am

Submitted by:

Riya Jain

मशहूर सिंगर सोना मोहापात्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने भी कैलाश खेर पर संगीन आरोप लगाए हैं।

sona mohapatra accused kailash kher for misbehave assault

sona mohapatra accused kailash kher for misbehave assault

इस वक्त बॅालीवुड जगत में तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। इस गर्माए माहौल में कई एक्ट्रेसेस हिम्मत कर मीडिया के सामने अपनी आप बीती सुना रही हैं। नाना के बाद यौन उत्पीड़न को लेकर कई और बड़े स्टार्स और सिंगर्स पर आरोप लगाया गया है। उन्हीं में से एक नाम है कैलाश खेर। हाल में कैलाश पर एक जर्नलिस्ट ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने माफी मांग ली थी। अब इसी मुद्दे पर मशहूर सिंगर सोना मोहापात्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने भी कैलाश खेर पर संगीन आरोप लगाए हैं।

https://twitter.com/sonamohapatra/status/1049733941870125057?ref_src=twsrc%5Etfw

सोना ने ट्विटर के जरिए कैलाश पर आरोप लगाया कि, ‘इस शख्स की बेशर्मी की हद ये है कि ये खुद को सिंपल बताता है। संगीत के लिए खुद को समर्पित बताता है, और उपर से खुद को भूलने की बीमारी की बात तक कहता है।

ये भी पढ़ें: कई गहरे राज मन में दबाकर लोगों के साथ हंसती-गाती हैं रेखा, जानें उनकी अनसुनी कहानी…

https://twitter.com/sonamohapatra/status/1049718462979993601?ref_src=twsrc%5Etfw

अगर इसने मेरा फायदा उठाने की कोशिश की है तो इसका मतलब इसके लिए तो ये आम बात है। मैं इन दो महिलाओं की ही नहीं बल्कि ये दावे के साथ कह सकती हूं कि कैलाश ने ऐसा और भी न जाने कितनी ही महिलाओं के साथ किया होगा।’

ये भी पढ़ें: #Metoo: यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे आलोक नाथ की तबीयत हुई खराब, वकील ने की ये गुजारिश…

https://twitter.com/RamSampathLive?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/sonamohapatra/status/1049721270978392065?ref_src=twsrc%5Etfw

सोना ने ट्वीट में लिखा, ‘ मैं कैलाश से पृथ्वी कैफे में मिली थी,हमारे आने वाले एक कॉन्सर्ट के बारे में बात करने के लिए। हमारे बैंड्स प्ले कर रहे थे और हमेशा की तरह उनका हाथ मेरी थाई (जांघ) पर था। हाथ रखे हुए कैलाश खेर ने कहा कि तुम बेहद खूबसूरत हो, अच्छा हुआ तुम एक सिंगर को मिली (यहां वो उनके पति राम की बात कर रहे हैं।) न की किसी एक्टर को। बस इसी के बाद मैं तुरंत में वहां से निकल गई।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो