scriptसई मांजरेकर से कैट फाइट पर सोनाक्षी ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सलमान भी हो जाएंगे हैरान | Sonakshi Sinha about Sai Manjrekar says, 'Having a cat-fight | Patrika News
बॉलीवुड

सई मांजरेकर से कैट फाइट पर सोनाक्षी ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सलमान भी हो जाएंगे हैरान

सई मांजरेकर से कैट फाइट पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा सई मांजरेकर से कैट फाइट पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा…
 
 
 

मुंबईDec 08, 2019 / 09:15 pm

भूप सिंह

Sonakshi Sinha and Sai Manjrekar

Sonakshi Sinha and Sai Manjrekar

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उनके और सई मांजरेकर के बीच कैट फाइट का कोई स्कोप नहीं है। महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर फिल्म ‘दबंग 3’ से डेब्यू कर रही हैं। सोनाक्षी ने दबंग की पहली फ्रेंचाइजी से डेब्यू किया था। सोनाक्षी सिन्हा ‘दबंग 3’ में भी नजर आएंगी। उन्हें लगता है कि महेश मांजरेकर की बेटी सई के लिए यह फिल्म पर्फेक्ट लॉन्च है। उन्होेंने कहा सई काफी टैलंटेड और स्वीट हैं और उनका आना फिल्म इंडस्ट्री के लिए फायदा है।

 

Sonakshi Sinha and Sai Manjrekar

सोनाक्षी ने कहा कि उनके और सई के बीच लड़ाई होने जैसा कुछ भी नहीं है। मीडिया भले ऐसा चाह रही हो, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला। क्योंकि ऐसा होने की संभावना अभिनेत्रियों की बजाय अभिनेताओं के बीच ज्यादा है क्योंकि उनके बीच ज्यादा कॉम्पिटिशन होता है।

Sonakshi Sinha and Sai Manjrekar

सोनाक्षी से जब पूछा गया कि वह ‘मुन्नी बदनाम हुई’ के नए वर्जन में क्यों नहीं हैं तो उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म की हिरोइन बनकर ही खुशी है और कुछ नहीं करना चाहतीं। बता दें कि सोनाक्षी ‘दबंग 3’ के अलावा फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगी। फिल्म में अजय देवगन लीड किरदार निभाएंगे।

Home / Entertainment / Bollywood / सई मांजरेकर से कैट फाइट पर सोनाक्षी ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सलमान भी हो जाएंगे हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो