scriptसोनाक्षी सिन्हा को नहीं पता- हनुमान किसके लिए लाए थे संजीवनी बूटी, अमिताभ भी रह गए हैरान | sonakshi sinha said lord hanuman ji bought sanjivni bhuti for sita ji | Patrika News
बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा को नहीं पता- हनुमान किसके लिए लाए थे संजीवनी बूटी, अमिताभ भी रह गए हैरान

केबीसी के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में पहुंची थी सोनाक्षी
रूमा देवी की गेम में मदद करने के लिए आईं थी

नई दिल्लीSep 21, 2019 / 12:02 am

Shweta Dhobhal

edit_kbc.jpg

नई दिल्ली। केबीसी शो के स्पेशल एपिसोड कर्मवीर में राजस्थान की प्रतियोगी रूमा देवी की मदद करने के लिए अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को बुलाया गया था। इस एपिसोड में हॉटसीट पर करोड़पति बनने आई थीं राजस्थान के बाडमेर की रूमा देवी की मदद के लिए सोनाक्षी सिन्हा बुलाया गया था। इस दौरान सोनाक्षी ने कुछ सवालों का जवाब दिया लेकिन एक आसान से सवाल पर फंस गईं।

https://twitter.com/hashtag/SonakshiSinha?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दरअसल गेम में सोनाक्षी और रूमा से सवाल पूछा गया कि रामायण में हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? दोनों को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। जिसके चलते उन्हें एक्सपर्ट वाली लाइफलाईन का सहारा लेना पड़ा। सोनाक्षी सिन्हा इस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाने के कारण सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं।
sonakshi.jpg

वहीं अमिताभ बच्चन ने भी सोनाक्षी की क्लास लगा दी। सोनाक्षी के पिता का नाम शत्रुघ्न है, जबकि उनके बाकी और चाचा के नाम राम, लक्ष्मण और भरत हैं। वहीं उनके घर का नाम भी रामायण है। और तो और सोनाक्षी के भाईयों के नाम भी लव कुश है।इसके बाद भी वो इस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। वैसे सोनाक्षी और रुमा देवी ने इस गेम में 12 लाख 50 हजार की धनराशि जीत ली थी।

Home / Entertainment / Bollywood / सोनाक्षी सिन्हा को नहीं पता- हनुमान किसके लिए लाए थे संजीवनी बूटी, अमिताभ भी रह गए हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो