scriptसोशल मीडिया पर वायरल हो रही है सोनम कपूर की ये फोटो, हॉटनेस की सारी हदें पार | sonam kapoor hot photos viral with kareena | Patrika News
बॉलीवुड

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है सोनम कपूर की ये फोटो, हॉटनेस की सारी हदें पार

करीना कपूर खान ने 21 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया था
सोनम ने करीना कपूर को बर्थडे विश करते हुए एक तस्वीर शेयर की

Sep 23, 2019 / 01:11 pm

Vivhav Shukla

sonam_kapoor.jpg

,,

नई दिल्ली। सोनम कपूर ने अपने काम के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक नई पहचान बना ली। साथ ही वे फैशन के मामले में भी बॉलीवुड में पहले नंबर पर हैं। आए दिन उनकी हॉट ड्रेस में फोटो वायरल होती रहती है। अभी हाल ही में उन्होंने एक अवॉर्ड फंक्शन में अपनी ड्रेस की वजह से सुर्खियां बटोरा था। अब उनकी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसको देख उनके फैंस मचल रहे हैं।
sonam_kapoor_with_kareena.jpg
दरअसल, करीना कपूर खान ने 21 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर सोनम कपूर ने करीना कपूर को अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे विश करते हुए एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सोनम और करीना दोनों ही साथ नजर आ रही हैं। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोनम ने करीना संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! आप शानदार है, लेकिन आप बिल्कुल पागल हैं। सच में आप जैसा कोई नहीं। आपको ढेर सारा प्यार।। इस तस्वीर में दोनों बला की खुबसूरत लग रही हैं। दोनों के फैंस को उनकी ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। इस तस्वीर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आनंद भाई से कुछ हो नहीं रहा लगता है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, वाह।
sonam_kapoor_joya.jpg
सोनम के वर्क फ्रंट कि बात करें तो अभी हाल ही में आई वीरे दी वेडिंग में वे करीना संग नजर आई थी। इसके अलावा सोनम की फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ बीते शुक्रवार को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हालांकि इस फिल्म को लोग उतना पसंद नहीं कर रहे। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ये डामाडोल ही लग रही है। बता दें सोनम की इस फिल्म को अभिषेक शर्मा ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में सोनम के अलावा के अलावा दुलकर सलमान, अंगद बेदी और संजय कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में दुलकर सलमान के काम को लोग पसंद कर रहे हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है सोनम कपूर की ये फोटो, हॉटनेस की सारी हदें पार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो