script19 फरवरी को रिलीज होगी सोनम कपूर की नई फिल्म नीरजा | Sonam Kapoor starer Neerja Bhanot Biopic to release on 19 january | Patrika News
बॉलीवुड

19 फरवरी को रिलीज होगी सोनम कपूर की नई फिल्म नीरजा

बॉलीवुड एक्टर सोनम कपूर की फिल्म प्रेम रतन धन पायो की रिलीज के बाद अब उनकी नई फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा हो गई है

Neerja

Neerja

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोनम कपूर की फिल्म प्रेम रतन धन पायो की रिलीज के बाद अब उनकी नई फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। उनकी आगामी फिल्म नीरजा अगले साल 19 फरवरी को रिलीज हो रही है। यह फिल्म 23 साल की नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित है जिसने 1986 में कराची में पैन एम विमान सेवा की एक उड़ान में आतंकियों से यात्रियों की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी थी।

फिल्म में सोनम नीरजा की भूमिका निभा रही हैं। नीरजा के मरने के बाद उनके साहस के लिए देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान अशोक चक्र दिया गया था। यह सम्मान पाने वाली वह सबसे कम उम्र की युवती थी।

भारत के अलावा उन्हें पाकिस्तान में भी सम्मान दिया गया था। फिल्म में शबाना आजमी नीरजा की मां का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म को राम मधवानी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / 19 फरवरी को रिलीज होगी सोनम कपूर की नई फिल्म नीरजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो