scriptपुलिस की कोचिंग के लिए एक लड़की ने मांगी मदद, सोनू सूद ने कहा हो गया इंतजाम, देश की सेवा कीजिए | Sonu sood gives reply to girl who seek financial help for coching | Patrika News
बॉलीवुड

पुलिस की कोचिंग के लिए एक लड़की ने मांगी मदद, सोनू सूद ने कहा हो गया इंतजाम, देश की सेवा कीजिए

पुलिस की कोचिंग के लिए एक लड़की ने मांगी मदद, सोनू सूद ने कहा हो गया इंतजाम, देश की सेवा कीजिए

मुंबईSep 24, 2020 / 05:27 pm

Subodh Tripathi

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने आर्थिक रूप से कमजोर एक लड़की की मदद की है। जिससे वह पुलिस की कोचिंग कर सकेगी। दरअसल इस लड़की ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता से मदद की गुहार लगाई थी। इस पर अभिनेता ने बिना देर किए इस लड़की की मदद की है।
पूजा नामक इस लड़की ने ट्विटर के माध्यम से लिखा था, “सोनू सूद सर मैं सोनीपत से हूं, मैंने दिल्ली पुलिस-20 के लिए फार्म भरा है, एग्जाम तैयारी के लिए मेरा परिवार आर्थिक मदद नहीं कर पा रहा है, कृपया मेरी मदद करें।” इस लड़की द्वारा लगाई गई मदद की गुहार पर अभिनेता ने बड़ा अच्छा जवाब दिया है। जिस पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। अभिनेता ने लिखा, ***** हो गया आपकी कोचिंग का इंतजाम, दिल्ली पुलिस की अच्छी ट्रेनिंग कर देश की सेवा कीजिए, जय हिंद”
आपको बता दें कि अभिनेता सोनू सूद कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंद और प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। लॉकडाउन में उन्होंने जमकर मदद की, वहीं अनलॉक में भी वे लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / पुलिस की कोचिंग के लिए एक लड़की ने मांगी मदद, सोनू सूद ने कहा हो गया इंतजाम, देश की सेवा कीजिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो