scriptसनी लियोनी का कद हुआ बिग बी जितना! हासिल किया ये मुकाम | Sunny Leoni wax stachu will take place in Madame Tussauds museum | Patrika News
बॉलीवुड

सनी लियोनी का कद हुआ बिग बी जितना! हासिल किया ये मुकाम

कई दिग्गज हस्तियों के साथ अब सनी लियोनी भी आएंगी नजर

मुंबईJan 19, 2018 / 05:53 pm

Preeti Khushwaha

Sunny Leoni

Sunny Leoni

बॉलीवुड एक्ट्रेस बेबी डॉल यानी सनी लियोनी इन दिनों फिर से एक बार चर्चा में हैं। इस बार वो किसी विवाद को लेकर नहीं बल्कि अपने खुद के मोम के पुलते बनने के लिए। जी हां, हजारों दिलों पर कब्जा करने वाली सनी अब दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम पर भी कब्जा करने जा रहीं हैं।

सनी लियोनी का कद हुआ बिग बी जितना, हासिल किया ये मुकाम

आपको बता दें कि दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में पहले से बॉलीवुड, हॉलीवुड, संगीत की दुनिया से लेकर राजनीति की दुनिया के बड़ी हस्तियों के मोम के पुतले मौजूद हैं। अब बॉलीवुड की एक्ट्रेस सनी लियोनी का पुतला तैयार किया जा रहा है।
सनी ने बॉलीवुड में फिल्म ‘जिस्म-2’ के साथ एंट्री की थी। इसके बाद वो बॉलीवुड में ऐसी छाईं कि अब उनका मोम का पुतला तक बनाया जा रहा है।

https://twitter.com/MadameTussauds?ref_src=twsrc%5Etfw
सनी लियोनी का कद हुआ बिग बी जितना, हासिल किया ये मुकाम

मोम का पुतला बनाने के लिए सनी के कई फोटोज और शरीर के 200 मैजरमेंट लिए गए हैं। वहीं म्यूजियम के डायरेक्टर और जनरल मैनेजर अंशुल जैन बताया कि सनी के बढ़ते फैंस की वजह से उनका पुतला बनाने का फैसला लिया गया है।

सनी लियोनी का कद हुआ बिग बी जितना, हासिल किया ये मुकाम

अपनी इस उपलब्धि की खुशी को बयां करते हुए सनी ने ट्विट भी किया। उन्होंने ट्विट में लिखा कि’ मैं बहुत खुश हूं कि मैडम तुसाद के लिए मुझे चुना गया। उन्होंने इस कामयाबी के लिए अपनी टीम को धन्यवाद कहा।

आपको बता दें कि एक पुतला बनाने में 4 से 7 महीने लगते हैं। एक मोम के पुतले बनाने में 20 वैक्स स्टेचू आर्टिस्ट की टीम काम करती हैं। यहीं नहीं एक पुतला बनाने के लिए कम से कम 10 बार मैजरमेंट लिए जाते है।

सनी लियोनी का कद हुआ बिग बी जितना, हासिल किया ये मुकाम

आपको बात दें कि दिल्ली के मैडम तुसाद में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार का पुतला भी मौजूद है। सनी बिग बी के साथ अपना पुलता देख खुद को बहुत गौरवांवित महसूस कर रहीं हैं। यही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी पुतला लगाया गया है। कटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर , सलमान खान, विल स्मिथ, डेविड बेकहम, बियोंस नोवेल्स, आशा भोसले, सचिन तेंदुलकर , कपिल शर्मा , पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम , करीना कपूर खान, जस्टीन बीबर, किम कार्दशियन का पुतला मौजूद है।

Home / Entertainment / Bollywood / सनी लियोनी का कद हुआ बिग बी जितना! हासिल किया ये मुकाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो