रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)से पूछे गए सवाल में उसने एक बात का खुलासा किया है कि सुशांत को फ्लाइट में बैठने से बहुत क्लोस्ट्रोफोबिया है। जिससे छुटकारा पाने के लिए वो एक दवाई भी लेते थे जिसका नाम है मोडाफिनी। और यह दवाई सुशांत हमेशा अपने पास रखते थे।
हांलाकि पैरिस जाने के लिए सुशांत बहुत ज्यादा एक्साइटेड था क्योकि इस जगह पर आकर वो स्वतत्रंता के साथ घूमफिर सकते थे। क्योकि यहां पर उन्हें कोई पहचानता नही था। लेकिन यहां पहुचने के बाद ही उन्हें अचानक ऐसा क्या हुआ कि पेरिस की एक होटल में रूकने के बाद सुशांत काफी शांत हो गए और अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया।
रिया ने बताया कि,” जब हम इटली गए थे, और एक कमरे में जाकर रूके तो वहां पर देखा एक कमरे में काफी डरावनी तस्वीरे भी लगी थी। जिससें हम लोग भी काफी डर गए थे।उस रात ना तो सुशांत सोया था ना हम लोग।
दूसरे ही दिन हमने उस कमरे को छोड़ दिया था। सुशांत बार बार यही कह रहा था कि वहां कुछ है।”उसके बाद से ही सुशांत की हालत धीरे धीरे खराब होने लगी थी।