
Swara Bhaskar Javed Akhtar on Pakistan Plane Crash
नई दिल्ली: पाकिस्तान में शुक्रवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक यात्री विमान जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में कई लोगों की मरने की खबर है तो वहीं दो लोग चमत्कारिक रूप से बचे भी हैं। हादसे के वक्त विमान में क्रू मेंबर्स समेत 99 लोग सवार थे। इस घटना पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और गीतकार व लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने दुख जताया है।
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट (Swara Bhaskar Tweet) करते हुए लिखा, "बेहद दुखद, पीड़ित परिवार वालों के लिए संवेदना और इस हादसे में पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना। इस हादसे में चमत्कारी तौर बचे लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं और कराची और लाहौर में अपने दोस्तों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं।" लेकिन उनके इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'सच में दुःख की बात है, पर तुम्हारे दुःख को समझ सकते हैं हम। सबसे ज्यादा होगा, अपनों को ज्यादा दुःख होता ही है। संभालो खुद को। खुदा तुम्हें इस दुःख से ऊबरने की हिम्मत दे। पाकिस्तान से तुम्हारा प्यार बेपनाह है। हम समझ सकते हैं की किस ट्रॉमा से गुजर रही होगी तुम।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'यही शब्द यदी पश्चिम बंगाल उड़ीसा तूफान की चपेट में आए लोगों के लिए होते क्या बात थी अफसोस है मुझे आप के पाकिस्तान प्रेम पर।'
स्वरा के अलावा जावेद अख्तर ने भी ट्वीट पर इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, "#PakistanPlaneCrash में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। कभी-कभी लगता है कि आपदाएं एक कलस्टर रूप में आती हैं। बहुत दुख की बात है।"
जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर ट्रोलर्स ने उन्हें भी जमकर लताड़ा। एक यूजर ने लिखा, "पाकिस्तान में जो विमान दुर्घटना हुई वो दुखद है परंतु कभी अपने देश के लिए भी चिंता व्यक्त कर लिया कीजिए महोदय - रोज़ी रोटी तो इसी देश में कमा रहे हैं ना आप।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हिंदुस्तान में निर्दोष साधुओं के हत्या, पाकिस्तान में हिन्दू-सिख- ईसाई पर अत्याचार और निर्मम हत्या होता तो जावेद जी खामोश हो जाते हैं। दोहरी मानसिकता दर्शाता है।"
Published on:
23 May 2020 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
