scriptस्वरा भास्कर के बिगड़ेल बोल-पहले पाकिस्तान की बड़ाई, अब इंडियन आर्मी को कह डाला ‘बेवकूफ’! | swara bhaskar comment on indian army people said ashamed | Patrika News
बॉलीवुड

स्वरा भास्कर के बिगड़ेल बोल-पहले पाकिस्तान की बड़ाई, अब इंडियन आर्मी को कह डाला ‘बेवकूफ’!

स्वरा भास्कर का जैसे विवादों से चोली दामन का नाता हो गया है। कभी फिल्म ‘पद्मावत’ में जौहर सीन को लेकर निर्देशक संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिख डालना।

Aug 11, 2018 / 05:50 pm

Amit Singh

swara bhaskar

swara bhaskar

स्वरा भास्कर का जैसे विवादों से चोली दामन का नाता हो गया है। कभी फिल्म ‘पद्मावत’ में जौहर सीन को लेकर निर्देशक संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिख डालना। तो कभी ‘वीरे दी वेडिंग’ में अपने सीन्स को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ जाना। लेकिन अब देश की शान कही जाने वाली भारतीय सेना को स्वरा भास्कर ने अपना निशाना बनाया है।

ट्वीट
बता दें, स्वरा ने ट्वीट करते हुए भारतीय सैनिकों को ‘बेवकूफ’ कहा है। उन्होंने #ButLiberalsAreFanatics अौर #SadhguruSays हैशटेग से करीब 8 ट्वीट्स किए हैं। इन सभी ट्वीट्स में मॉब लिंचिंग, समुदाय विशेष और ऑनर किलिंग जैसे मुद्दों का जिक्र किया गया है।

भारत’ छोड़ने के बाद रुठे सलमान को मनाने के लिए प्रियंका ने अपनाया नया हथकंडा, क्या दूर होगी नाराजगी

 

https://twitter.com/hashtag/ButLiberalsAreFanatics?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

ट्वीट्स में मेजर लीतुल गोगोई का भी जिक्र
स्वरा के ट्वीट में मेजर लीतुल गोगोई का भी जिक्र है। बता दें, मेजर गोगोई ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव के दाैरान पोलिंग पार्टी को पत्थरबाजी से बचाया था। उन्होंने पत्थर फेंकने वाले एक शख्स को जीप के आगे बांधकर घुमाया था। इस घटना के बाद गोगोई ने कहा था कि श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव में मतदान के दौरान चारों तरफ से लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया था। उनका फोकस पोलिंग स्टाफ को बचाना था। जिसके लिए उन्हें ये तरीका अपनाना पड़ा।

ना रणबीर, ना शाहिद बल्कि इस एक्टर के मुरीद हैं अक्षय कुमार

 

https://twitter.com/hashtag/Una?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

कर चुकी हैं पाकिस्तान की तारीफ
बता दें, स्वरा कुछ सालों पहले पाकिस्तान की तारीफ कर चुकी हैं। दरअसल, 2005 में स्वरा पहली बार पाकिस्तान गई थीं जहां उन्होंने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान की काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था- लाहौर… लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क से भी बेहतर है। हालांकि फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को पाकिस्तान में बैन करने के बाद स्वरा इतनी ज्यादा खफा हो गई थीं कि उन्होंने पाकिस्तान को असफल स्टेट तक कह डाला था। पाकिस्तान के बारे में अपनी राय बदलने के कारण स्वरा को सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने गिरगिट तक कह दिया था।

Home / Entertainment / Bollywood / स्वरा भास्कर के बिगड़ेल बोल-पहले पाकिस्तान की बड़ाई, अब इंडियन आर्मी को कह डाला ‘बेवकूफ’!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो