scriptजानिए पीएम मोदी के 21 दिन तक लॉकडाउन के फैसले पर क्या है बॉलीवुड स्टार्स का रिएक्शन? | swara mahesh bhatt sonakshi taapsee react on pm modi 21 days lockdown | Patrika News
बॉलीवुड

जानिए पीएम मोदी के 21 दिन तक लॉकडाउन के फैसले पर क्या है बॉलीवुड स्टार्स का रिएक्शन?

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते लॉकडाउन पर बोले स्टार्स
स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने जताई घर जाने की इच्छा
महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने अफवाह ना फैलाने की अपील की

Mar 25, 2020 / 11:57 am

Neha Gupta

photo_2020-03-25_11-55-40.jpg

नई दिल्ली | कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर को बढ़ते देख पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया है। जिसके बाद बॉलीवुड स्टार्स की तरफ से भी अलग-अलग रिएक्शन्स आने शुरू हो गए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) जो हमेशा राजनीतिक मुद्दों पर भी बोलती रहती हैं उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल पीएम मोदी के अनाउंसमेंट के बाद स्वरा ने ट्वीट किया और कहा- मैं घर जाना चाहती हूं। इसके साथ उन्होंने रोने वाला इमोजी बनाया। जाहिर है स्वरा पीएम मोदी की घोषणा के बाद कहीं ना कहीं अपनी इच्छा बता रही हैं। ऐसे में फैंस उन्हें अलग-अलग सलाह दे रहे हैं। एक ने लिखा- आपको तारों के नीचे से जाना होगा। तो कई स्वरा के इस ट्वीट पर मजे ले रहे हैं।

https://twitter.com/ReallySwara/status/1242481521950253057?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का लॉकडाउन पर ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। सोनाक्षी के ट्वीट में #ChupChaapGharPeBaitho ये काफी ट्रेंड कर रहा है। सोनाक्षी ने अपनी गुस्से वाली फोटो पोस्ट कर लिखा- गलती से भी बाहर मत दिखना, मैं अपनी खिड़की से सिर्फ लिमिटेड लोगों को ही देख सकती हूं। घर पर रहे सुरक्षित रहे।

https://twitter.com/hashtag/NationalLockdown?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने 21 दिनों के लॉकडाउन पर लोगों को अफवाह नहीं फैलाने के सलाह दी। उन्होंने कहा- हमे सरकार की मदद के लिए सुनना बंद कर देना चाहिए। इस मुश्किल वक्त में सभी के एक जुट होने की आवश्यकता है। महेश भट्ट के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और भरोसा दिला रहे हैं कि वो 21 दिन के लॉकडाउन को जरूर फॉलो करेंगे।

https://twitter.com/hashtag/21daysLockdown?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने भी 21 दिन के लॉकडाउन पर ट्वीट कर लिखा- जिंदगी बचाने के लिए 21 दिन कुछ भी नही हैं। सब लोग साथ मिलकर ऐसा करें। आशा है कि इस लॉकडाउन के अंत तक हमारे पास जरूर एक रिजन होगा सेलिब्रेट करने का। लोग का तापसी के इस ट्वीट को रिट्वीट कर रहे हैं और सपोर्ट कर रहे हैं।

https://twitter.com/taapsee/status/1242469148774387712?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Entertainment / Bollywood / जानिए पीएम मोदी के 21 दिन तक लॉकडाउन के फैसले पर क्या है बॉलीवुड स्टार्स का रिएक्शन?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो